फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   How to campaign, election commission give demo: Bhupesh Baghel

कैसे प्रचार करना है, चुनाव आयोग डेमो दे : भूपेश बघेल

Tue, 18 Jan 2022 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
How to campaign, election commission give demo: Bhupesh Baghel
बिसरख में कांग्रेस के दादरी प्रत्याशी विजय भाटी चोटीवाला के समर्थन में प्रचार करते छत्तीसगढ़ के - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र के बिसरख गांव पहुंचे। यहां कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला के पक्ष में प्रचार किया। नोएडा में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर उन्होेंने कहा कि चुनाव प्रचार कैसे करना है, आयोग इसका डेमो करके दिखा दे। मैं उसी तरह काम करूंगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा में प्रचार के दौरान मेरे साथ केवल दो ही लोग थे। इसमें जिलाध्यक्ष और प्रत्याशी शामिल थे। बाकी प्रोटोकॉल के तहत 20 से अधिक सुरक्षा अधिकारी और 15 से अधिक मीडियाकर्मी भी मौजूद थे। उसकी दूर से फोटोग्राफी करेंगे तो भीड़ ही दिखेगी। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र है। ऐसे में निर्वाचन आयोग को निष्पक्ष दिखना चाहिए। अमरोहा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सैकड़ों लोगों को जुलूस में लेकर चलते हैं। उन पर एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, लेकिन कांग्रेस का मुख्यमंत्री यहां पर डोर टू डोर प्रचार कर रहा है तो इनको तकलीफ होने लगी है। केवल मेरे खिलाफ एफआईआर की है। एफआईआर का जवाब दूंगा। आयोग से निवेदन है कि उनको निष्पक्ष होना चाहिए।
विज्ञापन

पांच साल में मिलता सरकार बदलने का अवसर
बिसरख में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से कहा कि पांच साल में एक बार मतदान का अवसर मिलता है। मतदान से पहले देख लें कि जो वादे किए गए थे, वो पूरे हुए या नहीं। उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान किसान और मजदूरों की बात नहीं होती है। यहां जाति और धर्म की बात होती है। पिछले दो बार की सरकार इसी के आधार पर बनी थी। लोगों से कहा कि वो अपने मुद्दों पर मतदान करेंगे तो कांग्रेस को ही मत देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जीएसटी, नोटबंदी और लॉकडाउन दिया है। जीएसटी में कई बदलाव किए, लेकिन उनका लाभ कभी भी व्यापारियों को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार-प्रसार में फिर नियमों का उल्लंघन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष को नोटिस
ग्रेटर नोएडा। बिसरख और दुुजाना गांव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के चुनाव प्रचार में फिर कोविड प्रोटोकॉल और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। मुख्यमंत्री के साथ भीड़ रही। सभी ने मास्क नहीं लगाया था। भीड़ एकत्रित करने पर दादरी विधानसभा के रिटर्निंग अफसर ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नियमों का उल्लंघन पुरानी एफआईआर में शामिल किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने सभी प्रत्याशियों को घर-घर प्रचार की अनुमति दी है। इस दौरान केवल पांच लोग होंगे, लेकिन जिले में नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
रविवार को नोएडा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ था। जबकि, सोमवार को बिसरख गांव में भी प्रचार के दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ। यहां पर मुख्यमंत्री के साथ भीड़ थी, वो गांव के अंदर घूमे। इसके बाद एक घर में सभा को संबोधित किया। यहां महिलाओं ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान काफी भीड़ थी। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व आदर्श आचार संहिता के प्रभारी डॉ. नितिन मदान ने बताया कि मुख्यमंत्री के किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई। उनके खिलाफ पहले से ही नोएडा में मामला दर्ज है। उसी में यहां के उल्लंघन को शामिल किया जाएगा। रिटर्निंग अफसर अंकित कुमार ने भीड़ एकत्रित करने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। इसका जवाब उनको 24 घंटे के अंदर देना होगा।

कांग्रेस जीती तो गांव की सड़कों पर नहीं दिखेगा गोबर
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने बिसरख और दुजाना में आयोजित जनसभा में गोबर खरीदने के अपने प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गोबर खरीद रही है। अब तक 120 करोड़ रुपये खर्च कर 60 कुंतल गोबर खरीदार जा चुका है। इससे सड़कों पर लावारिस पशु नहीं दिखते। 8000 डे-केयर शुरू किए हैं। यहां पर दिन में भी गायों को रखा जाता है। जबकि, रात में पशु मालिकों के पास चले जाते हैं, लेकिन यूपी में गोशाला में गाय पतली और संचालक मोटे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी प्रत्याशी जीते तो गांवों में गोबर नहीं दिखेगा। किसानों का ऋण माफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed