फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   House tax for micro and small industries became same as that for residential buildings

Noida News: सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए गृहकर हुआ आवासीय भवनों के समान

Wed, 10 Jul 2024 03:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 10 Jul 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
House tax for micro and small industries became same as that for residential buildings
सहारनपुर। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सूक्ष्म एवं लघु औद्योगिक इकाइयों के लिए आवासीय भवनों के समान गृहकर घोषित कर दिया है। इससे उद्यमियों में हर्ष है।
विज्ञापन

प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि आईआईए पिछले आठ वर्षों से उत्तर प्रदेश सरकार से औद्योगिक इकाइयों की अलग से श्रेणी निर्धारित करने की मांग कर रहा है। प्रदेश सरकार ने उद्योगों के लिए आवासीय का तीन गुना गृहकर निर्धारित किया था। जो पूरे प्लॉट एरिया पर लागू था। इसको कम करने के लिए आईआईए कई स्तरों पर लड़ाई लड़ रहा था। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, महासचिव ऋषभ अग्रवाल आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद सडाना, आरके धवन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष अनुज कुमार जैन, मंडलीय सचिव गौरव चोपड़ा, प्रेमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय योग संस्कार शिविर का शुभारंभ
सहारनपुर। सनातन धर्म मंदिर एवं इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय योग संस्कार शिविर का आयोजन सुभाष नगर पार्क में हुआ। तीन दिवसीय योग संस्कार शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर डाॅ. अजय कुमार सिंह, पद्मश्री योगाचार्य भारतभूषण, संस्था के चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान राणा संधू, सोमदत्त जाटव, यशपाल त्रेहन, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed