{"_id":"68e94e37046aaaf45a0f1c16","slug":"hospital-running-without-registration-sealed-na-news-c-27-1-bij1027-162487-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिना पंजीकरण चल रहा हॉस्पिटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिना पंजीकरण चल रहा हॉस्पिटल सील
Fri, 10 Oct 2025 11:49 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य टीम ने पैजनिया में कार्रवाई करते हुए हॉस्पिटल सील कर दिया। जांच में संचालक कोई पंजीकरण संबंधित अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सका।
स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार को पैजनिया पहुंची। यहां न्यू नेशनल हॉस्पिटल बिना पंजीकरण संचालित मिला। विभाग की ओर से पहले इसके संचालक को पंजीकरण कराने या अस्पताल बंद करने का नोटिस जारी किया गया था। पंजीकरण नहीं कराने पर नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा ने सील करने की कार्रवाई की। यहां सर्जरी के जरिए प्रसव कराए जा रहे थे। साथ प्रसव कराने के लिए कोई वैध चिकित्सक मौके पर नहीं मिला। बीयूएमएस चिकित्सक ही प्रसव करा रहा था। सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह का कहना है कि बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।