फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hope for relief for 600 flat buyers at Supertech Capetown

Noida News: सुपरटेक केपटाउन के 600 फ्लैट खरीदारों को राहत की उम्मीद

Thu, 29 Oct 2026 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Hope for relief for 600 flat buyers at Supertech Capetown
- लिगेसी स्टॉल्ड परियोजना नीति के तहत मंजूरी, बिल्डर को जमा करने होंगे 110.59 करोड़ रुपये
विज्ञापन

नोएडा। सुपरटेक केपटाउन के फ्लैट खरीदारों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। नोएडा प्राधिकरण ने सुपरटेक ओआरबी परियोजना को लिगेसी स्टॉल्ड परियोजना की श्रेणी में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे बकाया भुगतान और अधूरे निर्माण को पूरा करने का रास्ता खुल सकता है। साथ ही, पात्र खरीदारों की रजिस्ट्री शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।
परियोजना में सात टावरों में कुल 876 फ्लैट बनाए गए हैं। इनमें से दो टावरों के 200 फ्लैटों के लिए अधिभोग प्रमाणपत्र (ओसी) जारी हो चुका है। इसके बावजूद प्राधिकरण का बकाया जमा नहीं होने से इनकी रजिस्ट्री अटकी हुई है। अब शासन की 21 दिसंबर 2023 को जारी लिगेसी स्टॉल्ड परियोजना नीति के तहत राहत देने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। सुपरटेक ओआरबी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मामले में 13 अक्टूबर 2023 को कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) शुरू हुई थी। इसके बाद राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने 18 नवंबर 2025 को ब्रिकबॉस इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड की समाधान योजना को मंजूरी दी थी। इसके तहत प्राधिकरण की देनदारी के एवज में 110.59 करोड़ रुपये जमा किए जाने हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण की समिति ने परियोजना को नीति का लाभ देने और 13 अक्टूबर 2023 तक की देनदारी की गणना कराने की संस्तुति की थी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने 26 अक्टूबर 2026 को इसे मंजूरी देते हुए प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखने के निर्देश दिए। निर्धारित शर्तें पूरी होने और बकाया भुगतान के बाद पात्र खरीदारों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed