फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Holy Public School won the trophy

Noida News: होली पब्लिक स्कूल ने जीती ट्रॉफी

Fri, 31 Oct 2025 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
Holy Public School won the trophy
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर सिग्मा स्थित होली पब्लिक स्कूल में चल रही चार-दिवसीय क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। फाइनल मैच में होली पब्लिक स्कूल ने समरविले स्कूल को मात दी। समरविले ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 12.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 130 रन बनाए। इसके जवाब में होली पब्लिक स्कूल ने 14.4 ओवर में 133 रन बनाकर जीत हासिल की। युवराज सिंह ने 30 बॉल पर 35 रन बनाए और रितिक ने 14 बॉल पर 22 रन। होली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी पीयूष मैन ऑफ द मैच चुन गए। युवराज सिंह ने बेस्ट विकेटकीपर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। समरविले स्कूल के वेदांत भट्ट ने बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट और कार्तिक कुमार ने बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। इस मौके पर विद्यालय निदेशक शम्मी तोमर, प्रधानाचार्या अंजू पुरी, समन्वयक सुनीता सिंह, निशा राज, मैच ऑफिसर्स शीलू, गुरमेहबूब, विद्यालय कोच भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed