फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   History-sheeter demands extortion of Rs 5 lakh from property dealer

Noida News: हिस्ट्रीशीटर ने प्राॅपर्टी डीलर से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Sat, 20 Sep 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter demands extortion of Rs 5 lakh from property dealer
दहशतजदा पीड़ित घर में हुआ कैद, लिसाड़ीगेट थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्राॅपर्टी डीलर मेहराजुद्दीन से हिस्ट्रीशीटर ने पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। पिस्टल तानकर कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। दहशतजदा पीड़ित घर में कैद होने को मजबूर हो गया। किसी तरह हिम्मत कर उसने लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर दी।
लोहियानगर क्षेत्र के मोमीननगर निवासी मेहराजुद्दीन ने थाने में की शिकायत में बताया कि वह 5-6 वर्ष से प्रॉपर्टी का कारोबार कर रहा है। आरोप है कि लिसाड़ीगेट थाने का हिस्ट्रीशीटर करीब छह माह पूर्व उसके घर आया और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर चला गया। गत 16 जून की दोपहर आरोपी उसे उठाकर अपने घर ले गया। कमरे में बंद कर सिर पर पिस्टल तान दी और पांच लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज मारपीट करते हुए कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए और अंगूठा लगवा लिया। पांच लाख रुपये देने के लिए दो महीने का समय दिया। इसके साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने दहशत के चलते किसी को कुछ नहीं बताया और घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। अब आरोपी मोबाइल से लगातार कॉल कर पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि शिकायत की जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed