{"_id":"64b50cb3839b851af90f5e15","slug":"hindu-organization-demands-seema-haider-to-be-thrown-out-of-the-country-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठन की चेतावनी: 72 घंटे में देश छोड़ दे सीमा हैदर, नहीं तो करेंगे आंदोलन; बताया पाकिस्तानी जासूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठन की चेतावनी: 72 घंटे में देश छोड़ दे सीमा हैदर, नहीं तो करेंगे आंदोलन; बताया पाकिस्तानी जासूस
Mon, 17 Jul 2023 03:41 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 17 Jul 2023 03:41 PM IST
सार
खुद को गौ रक्षा दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने वाले वेद नागर ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और योगी सरकार से मांग की है कि सीमा हैदर को देश से बाहर निकाला जाए।
विज्ञापन
सचिन, सीमा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिंदू संगठन ने पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर को जासूस बताया है। इतना ही नहीं उसे 72 घंटे में देश से निकालने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर हिंदू संगठन ने आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। खुद को गौ रक्षा दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने वाले वेद नागर ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और योगी सरकार से यह मांग की है।
विज्ञापन
गोरक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर का कहना है कि सीमा हैदर की गतिविधियां बता रहीं हैं कि वह जासूसी करने देश में आई है। इतनी अच्छी हिंदी, अंग्रेजी पांचवीं पास महिला नहीं बोल सकती। उसके भाई पाकिस्तान आर्मी में है। उसका देश में रहना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने कहा कि बुधवार तक सीमा को पाकिस्तान नहीं भेजा गया तो वह बृहस्पतिवार से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे हुई थी सीमा और सचिन की जान-पहचान
सीमा और सचिन के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गईं। उनके साथ उनके चारों बच्चे भी आए। सभी रबूपुरा के आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रह रहे थे। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली तो ग्रेटर नोएडा पुलिस घर पहुंच गई। लेकिन सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को चार जुलाई को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था।
कौन है सीमा हैदर
सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली है और उसके चार बच्चे हैं। पति दुबई में काम करता है। पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई। इसके बाद धीरे धीरे नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी। चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था। सचिन, उसके पिता नेत्रपाल और सीमा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेजा गया। न्यायालय ने बच्चों की आयु कम होने के कारण उनकी मां सीमा के साथ जेल भेजा था।