{"_id":"64897b536906f4be250ccc86","slug":"himsagar-housing-society-in-imposes-dress-code-and-bans-nighties-and-lungies-in-the-society-premises-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में महिलाओं के नाइटी और पुरुषों के लुंगी पहनकर निकलने पर लगा प्रतिबंध, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में महिलाओं के नाइटी और पुरुषों के लुंगी पहनकर निकलने पर लगा प्रतिबंध, नोटिस जारी
Wed, 14 Jun 2023 02:15 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:15 PM IST
सार
सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सीके कालरा ने कहा कि यह समाज द्वारा लिया गया एक अच्छा निर्णय है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए, विरोध करने की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सीके कालरा
- फोटो : ANI
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में हिमसागर हाउसिंग सोसाइटी ने ड्रेस कोड लागू किया है। सोसाइटी परिसर में नाइटी और लुंगी पहनकर घूमने पर रोक लगाई गई है। सोसाइटी की रेजीडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि यह ड्रेस कोड ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-4 की सहकारी आवास समिति ने लागू किया है। इसे हिमसागर अपार्टमेंट भी कहते हैं।
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सीके कालरा ने कहा कि यह समाज द्वारा लिया गया एक अच्छा निर्णय है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए, विरोध करने की कोई बात नहीं है। अगर महिलाएं नाइटी पहनती हैं और घूमती हैं, तो यह पुरुषों के लिए असहज होगा और अगर पुरुष लुंगी पहनेंगे तो महिलाओं के लिए भी असहज हो जाएंगे, इसलिए हमें एक-दूसरे का सम्मान करने की जरूरत है।
विज्ञापन