फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   High security number plate became a headache, vehicle owners wandering

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनी सिरदर्द, भटक रहे वाहन स्वामी

Mon, 19 Oct 2020 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
High security number plate became a headache, vehicle owners wandering
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनी सिरदर्द, भटक रहे वाहन स्वामी
विज्ञापन

नोएडा। जिले के बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहन स्वामियों के लिए शासन के निर्देश ने परेशानी बढ़ा दी है। एक ओर परिवहन विभाग में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों का काम करना बंद कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए न तो फीस ही कट पा रही है और न ही लोग स्लॉट बुक करा पा रहे हैं। इससे लोगों की समस्या बढ़ गई है।
हरियाणा और दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को अनिवार्य कर दिया गया है। बीते शनिवार से परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों का काम करना बंद कर दिया है, जिनमें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। इससे वाहनों का तबादला या एनओसी लेने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। उन्हें मायूस होकर विभाग से लौटना पड़ रहा है। वहीं, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए भी वाहन स्वामियों को दिक्कत हो रही है। उनका कहना है कि जब संबंधित वेबसाइट पर जाते हैं तो वहां अप्रैल 2019 से पुराने वाहनों को स्लॉट नहीं दिया जा रहा है। इसके पीछे तकनीकी गड़बड़ी बताई जा रही है। इससे वाहन स्वामियों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। विभाग में काम नहीं हो रहा है और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए वेबसाइट काम नहीं कर रही है। सेक्टर-12 निवासी दयाशंकर पांडेय ने बताया कि कार की एनओसी लेनी थी, लेकिन परिवहन विभाग पहुंचे तो पता चला कि बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे काम नहीं होगा। वेबसाइट पर जाकर नंबर प्लेट बनवाने के लिए फीस कटवाने और स्लॉट बुक कराने का प्रयास किया तो वह भी नहीं हो पाया। ऐसे में समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों का काम शनिवार से बंद कर दिया गया है। इसलिए लोग परेशान हैं। यह निर्णय शासन की ओर से लिया गया है। तकनीकी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एके पांडेय, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed