फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hidden camera found in washroom of play school in Noida Sector-70 director arrested

होल्डर में लगी थी 'गंदी' आंख: स्कूल के वॉशरूम में मिला कैमरा, डायरेक्टर लाइव स्ट्रीमिंग देख रहा था मोबाइल पर

Fri, 20 Dec 2024 04:57 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 20 Dec 2024 04:57 AM IST
सार

पर्थला में रहने वाली एक महिला सेक्टर-70 स्थित एक प्ले स्कूल में टीचर हैं। कुछ दिन पहले वह वॉशरूम गई थीं तब उन्हें बल्ब के होल्डर में लाइट आती दिखी तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने जानकारी ली तब पता चला कि इसमें स्पाई कैमरा लगा हुआ है।

विज्ञापन
Hidden camera found in washroom of play school in Noida Sector-70 director arrested
महिला शौचालय में मिला हिडन कैमरा - फोटो : freepik

विस्तार

नोएडा सेक्टर-70 स्थित एक प्ले स्कूल के वॉशरूम में हिडन कैमरा लगा हुआ मिला। जब एक महिला टीचर ने इस कैमरे को पकड़ लिया तब स्कूल में काफी हंगामा हुआ। इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा। महिला टीचर की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी डायरेक्टर नवनिश सहाय को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जांच पुलिस विभिन्न पहलुओं पर कर रही है।

विज्ञापन

बल्ब के होल्डर में लगा था कैमरा
पर्थला में रहने वाली एक महिला सेक्टर-70 स्थित एक प्ले स्कूल में टीचर हैं। कुछ दिन पहले वह वॉशरूम गई थीं तब उन्हें बल्ब के होल्डर में लाइट आती दिखी तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने जानकारी ली तब पता चला कि इसमें स्पाई कैमरा लगा हुआ है। इसके बाद स्कूल के गार्ड बुलाकर चेक करवाया तो होल्डर में एक स्पाई कैमरा लगा हुआ मिला। जब महिला टीचर ने इस बारे में गार्ड विनोद से बात की तो उसने कहा कि डायरेक्टर नवनिश सहाय के कहने पर कैमरा लगवाने की बात कही। यह पूरी घटना 10 दिसंबर को हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डायरेक्टर गिरफ्तार, गार्ड से पूछताछ
इसके बाद महिला टीचर ने नवनिश सहाय की पत्नी से शिकायत की लेकिन कोई जानकारी नहीं दी गई। तब पुलिस से शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की और स्पाइ कैमरा को बरामद कर लिया। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ कर रही है।

महिला टीचर का आरोप है कि पहले भी वॉशरूम में टूटा हुआ कैमरा मिल चुका है। हालांकि बरामद कैमरे में अभी किसी तरह की रिकॉर्डिंग नहीं मिली है।

विज्ञापन

अप्रैल 2024 में ही खुला था प्ले स्कूल
सेक्टर 70 स्थित जिस प्ले स्कूल के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिला है। वह अप्रैल 2024 में ही खुला था। अभी इस स्कूल में आठ बच्चे पढ़ाई करने आते हैं और दो महिला टीचर कार्यरत हैं। बच्चों की देखरेख के लिए एक मेड है। इसके अलावा दो गार्ड तैनात है। इस मामले में पुलिस स्कूल में काम करने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

20 दिन से लाइव स्ट्रीमिंग देख रहा था मोबाइल पर
पुलिस की जांच में पता चला है कि प्ले स्कूल के डायरेक्टर ने नवंबर महीने में हिडन कैमरे को ऑनलाइन मंगवाया था। यह कैमरा आईपी वेस्ड है। जानकारी के मुताबिक आरोपी डायरेक्टर 20 दिन से मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग देख रहा था। पुलिस डायरेक्टर के मोबाइल लैपटॉप आदि की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed