फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Heliport- technical bid will be decided by next week

Noida News: हेलीपोर्ट-अगले सप्ताह तक होगा तकनीकी बिड पर फैसला

Fri, 17 Mar 2023 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Heliport- technical bid will be decided by next week
हेलीपोर्ट-अगले सप्ताह तक होगा तकनीकी बिड पर फैसला
विज्ञापन

- हरी झंडी मिलने के बाद फाइनेंशियल बिड के लिए शासन की कमेटी से लेनी होगी अनुमति

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-151ए में हेलीपोर्ट परियोजना के मामले में तकनीकी बिड पर अगले सप्ताह तक फैसला होगा। तकनीकी बिड को हरी झंडी मिलने के बाद फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। हालांकि इसके लिए भी शासन की कमेटी से अनुमति लेनी होगी। अनुमति लेने के बाद सफल होने पर एजेंसी का चयन हो जाएगा। जिसके बाद हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
परियोजना का काम करने के लिए एक एजेंसी ने आवेदन किया है। शासन की अनुमति के बाद तकनीकी बिड खोली गई है। अब बिड खुलने के बाद दस्तावेज के बाबत सलाहकार एजेंसी की ओर से पूछताछ की जा रही है। दस्तावेजों की जांच के बाद अगले सप्ताह तक इस पर फैसला संभव है। अगर सलाहकार एजेंसी ने हरी झंडी दे दी तो फाइनेंशियल बिड खोलने की नौबत आएगी। अगर किसी तरह की कमी पाई जाती है तो तकनीकी बिड पर ही मामला खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण की ओर से पीपीपी मॉडल पर हेलीपोर्ट परियोजना प्रस्तावित है। इस परियोजना में चयनित एजेंसी को हेलीपोर्ट तैयार करना होगा। इसके अलावा इसके संचालन और रखरखाव का जिम्मा भी उसी एजेंसी के पास होगा। प्राधिकरण को फायदे में हिस्सा मिलेगा। करीब 30 साल के लिए यह परियोजना चयनित एजेंसी के पास होगी। इसका काम पूरा होने के बाद नोएडा के लोगों को तय दर पर अलग-अलग लोकेशन पर हेलीकॉप्टर से जाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed