फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Heat wave expected after two days, mercury will cross 45

Noida News: दो दिन बाद लू के आसार, पारा होगा 45 के पार

Wed, 15 May 2024 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Heat wave expected after two days, mercury will cross 45
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया, बुधवार को नजफगढ़ में 43.8 रहा अधिकतम तापमान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार से लू चलने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लू का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिन के समय तेज सतही गर्म हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलेंगी। वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलेंगी।

बुधवार को दोपहर में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान किया।अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा जिससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान 44 से 45 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है। नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंगेशपुर में 43.5, पूसा में 42.9, पीतमपुरा में 42.8, रिज में 42.4 व आया नगर में 42.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed