{"_id":"6133b0948ebc3e14f006c92f","slug":"health-mewat-news-noi6027912175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। मौसम में निरंतर बदलाव के कारण खांसी, बुखार, जुकाम के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही त्वचा रोग, एलर्जी और अस्थमा से प्रभावित मरीजों को अधिक तकलीफ होने लगी है। पिछले एक सप्ताह से लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में मरीजों की संख्या 250 से बढ़कर 400 हो गई है। डॉक्टरों की सलाह है कि खानपान में बदलाव कर इन बीमारियों से लड़ा जा सकता है। मरीजों को बारिश में भीगने से बचना चाहिए। पौषक आहार तथा तरल पदार्थ अधिक लेने चाहिए।
जिला नागरिक अलआफिया अस्पताल मांडीखेड़ा के डॉक्टर नेकी यादव बताते हैं कि इस मौसम में अस्थमा, एलर्जी से पीड़ित छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। संबंधित परिवारों का फर्ज बनता है कि ऐसे रोगियों विशेष देखभाल करें। खान पान पर विशेष ध्यान दें।
दवा लेने अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों को चिकित्सकों द्वारा विशेष सलाह दी जा रहीं हैं।
..................
तापमान के अचानक घटने व बढ़ने से उमस बढ़ी है। इससे छोटे बच्चे तथा बुजुर्ग प्रभावित होते हैं। उनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। खुले वातावरण में सोने से बचें।- डॉ. कृष्ण कुमार, फिजिशियन मांडीखेड़ा।
विज्ञापन
....................
250 से बढ़कर मरीजों की संख्या 400 तक हो गई है। अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, एलर्जी, अस्थमा, दस्त और बुखार के आ रहे हैं। मौसम बदलने से वायरल फीवर जोर पकड़ रहा है। -डॉ. अरविंद कुमार, एसएमओ जिला नागरिक अलआफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा।
कैप्शन: जिला नागरिक अलआफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती बच्चे की देखभाल करता पिता व मुख्य द्वार से निकलते मरीज।