फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Head Constable Priyanka won gold and silver in table tennis.

Noida News: हेड कांस्टेबल प्रियंका ने टेबल टेनिस में जीते स्वर्ण और रजत

Fri, 17 Jul 2026 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Head Constable Priyanka won gold and silver in table tennis.
हापुड़ में आयोजित हुई 43वीं अंतर जनपदीय पुलिस मेरठ जोन बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन व टेबल टेनिस)
- अंतर जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता में एकल वर्ग में बनीं चैंपियन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल प्रियंका अरोरा ने टेबल टेनिस में जिले का नाम रोशन किया है। हापुड़ में आयोजित 43वीं अंतर जनपदीय पुलिस मेरठ जोन बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता में प्रियंका ने एकल वर्ग में स्वर्ण पदक और टीम इवेंट में रजत पदक हासिल किया। हापुड़ के गढ़ रोड स्थित एलएन पब्लिक स्कूल में 15 से 17 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में मेरठ जोन के विभिन्न जिलों के पुलिस खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गौतमबुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रियंका ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने प्रियंका को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य पुलिसकर्मियों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारियों के साथ खेल में बेहतर प्रदर्शन करना मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed