फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   He ran away with the woman's jewellery, holding a knife to the innocent's throat

Noida News: मासूम के गले पर चाकू रख महिला से गहने लेकर भागे

Tue, 07 Oct 2025 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
He ran away with the woman's jewellery, holding a knife to the innocent's throat
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के भदवार मठिया गांगेपुर गांव में सोमवार की भोर में चोरों ने घर में घुसकर एक महिला के मासूम बेटे की गर्दन पर चाकू रख नकदी और गहनों लेकर चले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामकरन पटेल के घर सोमवार की भोर साढ़े तीन से चार बजे के बीच दो अज्ञात लोग घर में घुस आए। उस वक्त रामकरन की पत्नी रंजू घर में अपने दो वर्षीय बेटे अंश के साथ थी। उन्होंने मासूम अंश के गले पर चाकू रखकर रंजू को डराया और उसके शरीर से झाली, लॉकेट, कड़ा सहित अन्य गहने उतरवाकर ले गए। इसके अलावा, घर में रखी अलमारी तोड़कर लगभग 50,000 रुपये नकद भी ले जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

रंजू देवी ने बताया कि दोनों ने बेटे को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी, जिससे डरकर उन्होंने चुपचाप सारे गहने उतारकर दे दिए। घटना के समय घर में रंजू के साथ ननद चंदा, ममता, नेहा, सरिता और सविता भी बगल में चारपाई और चौकी पर सोई हुई थीं, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी और वह सामान लेकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रौनापार मंतोष सिंह एवं चौकी प्रभारी भदौरा हाजीपुर अखिलेश सिंह मौके पर पहुंचे। बाद थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने कहा कि घटना भोर की बताई जा रही है, लेकिन बगल में सो रही चार-पांच महिलाओं को कोई भनक तक नहीं लगी, यह सवाल खड़े करता है। जांच कर जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed