{"_id":"5e5d44178ebc3eebb8443e78","slug":"haryana-board-exam-will-start-from-today-mewat-news-noi4959451110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल कराते पकड़े गए तो केंद्र अधीक्षक, सुपरवाइजर और स्कूल संचालक पर भी होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल कराते पकड़े गए तो केंद्र अधीक्षक, सुपरवाइजर और स्कूल संचालक पर भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन
नूंह। हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रहीं हैं। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षाएं नकल रहित कराने को लेकर परीक्षा केंद्र अधीक्षक, स्कूल प्रिंसिपल व हेडमास्टरों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर तक के क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है। जिले में एक दर्जन के करीब उड़नदस्तों की टीम बनाई गई है। इस बार जिस भी परीक्षा केंद्र पर नकल होने का मामला सामने आया तो वहां अधीक्षक, सुपरवाइजर ही नहीं स्कूल संचालक पर भी होगी कार्रवाई। तीन मार्च से शुरू हो रही परीक्षाएं 31 मार्च तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में रेगुलर, रिअपीयर व ओपन के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
जिले में 58 परीक्षा केंद्र
10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए जिले में 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नूंह डिविजन के अंतर्गत नूंह व तावडू में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं सब डिविजन फिरोजपुर झिरका के अंतर्गत फिरोजपुर झिरका, नगीना, पुन्हाना व पिनगवां में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का खास प्रबंध किया गया है। जो नकल कराने वालों पर रोक लगाएंगे।
सरकारी व निजी स्कूलों के हजारों परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
10वीं व 12वीं की परीक्षा में जिले के सरकारी व निजी स्कूलों से कुल 15,887 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 10वीं कक्षा के सरकारी स्कूलों से 11,598 परीक्षार्थी वहीं 12वीं कक्षा के सरकारी स्कूलों से 4,289 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
11 उड़नदस्तों की टीम गठित
जिले में 11 उड़नदस्तों की टीमें शामिल हैं। एक उड़नदस्ते में डीसी, दो में एसडीएम, एक में सीटीएम, एक डीईओ, एक डीईईओ व पांच उड़नदस्ते बीईओ के हैं। जो परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगे। इनके अलावा बोर्ड का उड़नदस्ता भी अलग से परीक्षा केंद्र की जांच लेंगे। जिसकी सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है। ऐसे में विभाग द्वारा परीक्षा देने वाले छात्र छात्राओं को परीक्षा के दौरान अपने साथ तीन आईडी साथ लेकर जरूर आएं। इनमें आधार कार्ड की फोटो कापी, स्कूल का कार्ड व रोल नंबर स्लिप। ये तीनों आइडी परीक्षार्थी के पास जरूर होनी चाहिए। इनके आधार पर ही परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने दिया जाएगा।
परीक्षा से पहले चेकिंग
सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की चेकिंग की जाएगी। जिस कमरे में जिस सुपरवाइजर की ड्यूटी है वे सभी परीक्षार्थियों की तलाशी लेंगे। इसके बाद सुपरवाइजर लिखित में अधीक्षक को चेकिंग किए जाने का जवाब देंगे। वहीं परीक्षा के दौरान अगर कमरे से नकल की पर्ची भी मिली तो वहां तैनात सुपरवाइजर को तुरंत रिलीव किया जाएगा। इसके अलावा उस पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा बोर्ड द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। परीक्षा केंद्र अधीक्षक प्रश्न-पत्र खोलते समय बोर्ड द्वारा जारी किए गए नंबर पर व्हाट्स-एप ग्रुप में सूचना देंगे ताकि प्रश्न-पत्र किसी प्रकार लीक न हो।
नकल पर रोक लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षक को आदेश जारी कर दिए गए है कि वे अपने-अपने सेंटरों पर कड़ी निगरानी रखेंगे। इस बार परीक्षा नकल रहित होगी। शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। विभाग के इस कार्य में जिले के लोगों को सहयोग करना चाहिए। - सूरजभान, जिला शिक्षा अधिकारी, नूंह।