फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Halloween is all the rage

Noida News: हर किसी पर छाया हेलोवीन का ट्रेंड, बच्चों ने भूतिया परिधानों में मचाई धूम

Sat, 01 Nov 2025 06:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 01 Nov 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
Halloween is all the rage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में भी हेलोवीन का ट्रेंड छाया नजर आया। स्थानीय लोगों ने त्योहार खास अंदाज में मनाया। आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों की रंग-बिरंगी और भूतिया वेशभूषा रही। इसने पूरे माहौल को मनोरंजक और रोमांचक बना दिया।

विज्ञापन


छोटे-छोटे बच्चों से लेकर किशोरों तक सभी ने अपने पसंदीदा डरावने किरदारों का रूप धारण किया। कोई चुड़ैल बना तो कोई वैम्पायर तो किसी ने सुपरहीरो का डरावना अवतार लिया। मंच पर निर्मित कौर, अवीर तेजपाल, आर्य, विराज और समायरा ने रैंप वॉक करते हुए अपनी वेशभूषा का प्रदर्शन किया, जिस पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मैजिक शो, फेस पेंटिंग और ट्रिक-ऑर-ट्रीट जैसे खेलों का भी आयोजन किया गया। तेजस, नितारा और दिवीक ने जादूगर के साथ रोमांचक ट्रिक्स देखीं और कई ने खुद भी जादू के छोटे प्रयोग कर दिखाए।
विज्ञापन


ग्रेटर कैलाश आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष संजय आनंद ने बताया कि इस तरह के आयोजन बच्चों में रचनात्मकता और सामाजिक जुड़ाव बढ़ाने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि हेलोवीन अब सिर्फ विदेशी त्योहार नहीं रहा, बल्कि बच्चों के मनोरंजन और सहभागिता का उत्सव बन गया है। इसका उद्देश्य समुदाय में खुशियां और अपनापन फैलाना है। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कई परिवारों ने साथ मिलकर सजावट और थीम आधारित स्टॉल लगाए। शाम को हेलोवीन परेड और डांस परफॉर्मेंस के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन में ग्रेटर कैलाश की गलियां रोशनी और रंगीन सजावट से निखर उठीं, जिससे माहौल में उत्सव की रौनक छा गई। इस आयोजन ने न केवल बच्चों को मनोरंजन का मौका दिया बल्कि समाज में एकता और आनंद का संदेश भी फैलाया। हेलोनवीन कार्यक्रम के आयोजक पुनीत, गुननिधी, तेजपाल, कविता और शिवानी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed