फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gyms' health startups will shine in the trade show

Noida News: ट्रेड शो में चमक बिखेरेंगे जिम्स के हेल्थ स्टार्टअप

Sat, 30 Aug 2025 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Gyms' health startups will shine in the trade show
नोट - ऑनलाइन न चलाई जाए
विज्ञापन


- मेडिकल एजुकेशन के जरिये स्वास्थ्य में दिखाई जाएगी यूपी की विकास गाथा, स्टार्टअप से खोजे गए समाधान बनेंगे पहचान


अंकुर त्रिपाठी
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले यूपी ट्रेड शो के तीसरे चरण में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) की इंक्यूबेशन सेंटर में पंजीकृत स्टार्टअप वैश्विक स्तर पर चमक बिखेरेंगे। मेडिकल एजुकेशन के स्टॉल पर जिम्स की उपलब्धियां देश के साथ विदेशों के प्रतिनिधियों को भी बताईं जाएंगी। सीएमआई जिम्स भारत का पहला सेक्शन-8 पब्लिक हॉस्पिटल आधारित मेडिकल इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेंटर है। जिसके बारे में लोगों को बताया जाएगा। स्वास्थ्य की समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी की मदद हल होने की विधि भी बताई जाएगी।

इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेंटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि देश के हर कोने के मरीजों की समस्याओं का टेक्नोलॉजी की मदद से हल खोजने का प्रयास जारी है। जिम्स में पंजीकृत 40 में से आठ स्टार्टअप का चयन विश्व विख्यात विश्वविद्यालय स्टेनफोर्ड कर चुका है। देश का पहला ऑनलाइन स्टार्टअप ओपीडी जिम्स में कार्य कर रहा है। जिम्स प्रदेश में पहला सरकारी इनक्यूबेशन सेंटर है। स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य कर रहे स्टार्टअप को विशेषज्ञों की परामर्श संग तकनीकी सलाह दी जा रही है। इस ओपीडी से विशेषज्ञों की ओर से वन-टू-वन स्टार्टअप आइडिया पर सलाह दी जाती है। इसके साथ ही देश के कई आईआईटी के साथ विभिन्न विषयों पर करारा किए गए हैं।
विज्ञापन



प्रॉब्लम बैंक से खोजे जा रहे समाधान
प्रॉब्लम बैंक में समाधान खोज रहे स्टार्टअप करने वाले युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहतर कार्य करने वाले लोगों को मेंटर स्पोर्ट भी दिलाया जा रहा है। जिसकी जानकारी ट्रेड शो में आने वाले लोगों को दी जाएगी। स्टार्ट इन यूपी सपोर्ट के बारे में बताया जाएगा। स्टार्टअप शुरू करने वालों को स्पेस के साथ अन्य सुविधाएं जिम्स में ही मिल सकेगी। युवा चिकित्सक और उद्यमियों अपने आइडिया को साझा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश में सबसे हाईटेक सुविधाएं जिम्स में दी जा रही हैं। ट्रेड शो में देश के साथ विदेशों से आने वाले लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में यूपी में किए जा रहे कार्यों को पेश किया जाएगा। - ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता, निदेशक, जिम्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed