फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gurukul Cricket Academy won by 69 runs

Noida News: गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी ने 69 रन से दर्ज की जीत

Fri, 21 Nov 2025 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gurukul Cricket Academy won by 69 runs
सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे गोरखपुर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को गुरुकुल
इंटर क्रिकेट क्लब लीग प्रतियोगिता में खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही इंटर क्लब लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने विराज क्रिकेट एकेडमी को 69 रन से हरा दिया।
विराज एकेडमी ने पहले टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी ने 29.3 ओवर में 168 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य यादव ने 55 और अभिषेक पांडेय ने 26 रन की पारी खेली। विराज एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में विशाल मलिंगा, साहिल अंसारी और आदित्य ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराज एकेडमी की पूरी टीम 99 रनों पर ऑलआउट हो गई। विराज की ओर से सुफियान अंसारी ने सर्वाधिक 32 रन की पारी खेली। गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी की तरफ से सचिन कुमार ने तीन विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी के सचिन कुमार को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


.............

कालीघाट क्रिकेट क्लब की शानदार जीत
गोरखपुर। एनई रेलवे क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेले गए एक अन्य मुकाबले में कालीघाट क्रिकेट क्लब ने अचीवर्स-11 की टीम को आठ विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर अचीवर्स-11 ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अचीवर्स की पूरी टीम 11.2 ओवर में मात्र 52 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अनूप कुमार ने सर्वाधिक 11 रन बनाए। कालीघाट के गेंदबाज अतुल यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कालीघाट क्रिकेट क्लब की शुरुआत भी खराब रही, लेकिन टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 10.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कालीघाट के रिषभ ने 20 रन बनाकर नाबाद रहते हुए जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अतुल यादव को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed