{"_id":"68cd6401d9b6edc3a70582a9","slug":"gullarwala-team-won-the-cricket-tournament-by-defeating-billanwali-na-news-c-176-1-sln1006-153171-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गुल्लरवाला की टीम ने बिल्लांवाली को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गुल्लरवाला की टीम ने बिल्लांवाली को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
यूथ क्लब संडोली ने किया प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता टीम को मिले 51 हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। यूथ क्लब संडोली की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। इसमें गुल्लरवाला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिल्लांवाली की टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी से नवाजा गया, जबकि उपविजेता बिल्लांवाली की टीम को 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। यह प्रतियोगिता 17 सितंबर से शुरू हुई थी। इसमें हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों से कुल 40 टीमों ने भाग लिया। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस चैंपियनशिप को लेकर खिलाडिय़ों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेलकूद युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखते हैं और उनमें अनुशासन, भाईचारा व खेल भावना को बढ़ावा देते हैं।