फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Guards beat young man to death in society

Noida News: सोसाइटी में गार्डों ने युवक को पीटकर किया अधमरा, चारों तरफ से घेरा फिर जमीन पर गिराकर बरसाए डंडे

Tue, 09 Jul 2024 10:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 09 Jul 2024 10:54 PM IST
सार

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सिक्योरिटी गार्ड्स जमीन पर पड़े युवक को इस कदर बेरहमी से पिटाई कर रहें कि वह बेसुध पड़ा हुआ है। वह किसी तरह से पिटाई का विरोध करता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Guards beat young man to death in society
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सेक्टर-75 स्थित फ्यूटेक गेटवे सोसाइटी में गार्डों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर युवक को अधमरा कर दिया। उसके साथियों की भी पिटाई कर भगा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली सेक्टर-113 पुुलिस ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर महोबा निवासी दया प्रसाद, गार्ड अखंड प्रताप, रायबरेली निवासी धर्मेंद्र कुमार और इटावा निवासी अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक मिनट 26 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सोसाइटी के अंदर कई सिक्योरिटी गार्ड युवक को जमीन पर गिराकर लाठी डंडों से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चारों तरफ शोर मच रहा है। सिक्योरिटी गार्ड जमीन पर पड़े युवक को इस कदर बेरहमी से पिटाई कर रहें कि वह बेसुध पड़ा हुआ है। वह किसी तरह से पिटाई का विरोध करता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड कुछ अन्य युवकों के साथ पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह वीडियो सेक्टर-75 स्थित फ्यूटेक गेटवे सोसाइटी की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह वीडियो रविवार का है। रविवार रात बाइक सवार तीन युवक सोसाइटी के एक फ्लैट में अपने परिचित से मिलने आए थे। जांच में पता चला कि तीनों युवक शराब के नशे में थे और इनका सिक्योरिटी गार्डों से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


युवतियों का भी वीडियो वायरल
सेक्टर-75 स्थित फ्यूटेक सोसाइटी में जब गार्डों द्वारा पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ तभी एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ गया। इसमें कुछ युवतियां नशे में लग रही हैं। उनके पास बीयर की बोतलें भी हैं। सोसाइटी के लोगों का कहना है युवक जिस पार्टी में आए थे उसमें कुछ युवतियां भी शामिल थीं। हालांकि पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जिस फ्लैट में युवकों ने पार्टी की थी उस फ्लैट मालिक से संपर्क करने का प्रयास पुलिस कर रही है। लेकिन देर रात तक संपर्क नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि फ्लैट में रहने वाले युवक किराए पर रहते हैं। जिनके साथ मारपीट हुई है, वह उनसे मिलने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी गार्डों की बदमाशी आई सामने
नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में गार्डों की बदमाशी पहले भी सामने आई है। इससे पहले लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में गार्डों ने एक रेजिडेंट से जमकर मारपीट की थी। इसमें रेजिडेंट का सिर फट गया था। उस वक्त पुलिस ने 20 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और सिक्योरिटी एजेंसी को सुरक्षा से हटवा दिया था। वहीं, शहर के अन्य सोसाइटियों से भी इस तरह की कई छोटी बड़ी घटनाएं सामने आई हैं।


वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की जा रही है। सिक्योरिटी सुपरवाइजर समेत चार गार्डों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच चल रही है। -मनीष मिश्र, एडीसीपी नोएडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed