फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfdg

Noida News: गवाहों को धमकाने के आरोपी को मिली अग्रिम राहत

Fri, 31 Oct 2025 05:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
gsfdg
ग्रेटर नोएडा। अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने माफिया रणदीप माटी गैंग कनेक्शन से जुड़े सतेंद्र बंसल को अग्रिम जमानत प्रदान की है। आरोपी के खिलाफ जारचा कोतवाली गवाहों को धमकाने और जान से मारने के प्रयास के आरोप में केस दर्ज है। अभियोजन के अनुसार वादी पक्ष ने आरोप लगाया था कि आरोपी सतेंद्र बंसल और उसके साथियों ने गवाहों को धमकाने और जान से मारने का प्रयास किया था। वादी ने बताया कि पहले भी रणदीप माटी गिरोह के सदस्यों ने उसके मामा कमल भाटी और अन्य पर हमले किए थे। इसी रंजिश के चलते उन पर दोबारा हमला करने की साजिश रची गई। हालांकि बचाव पक्ष की ओर से कहा गया कि वादी और उसके मामा दोनों को सरकारी सुरक्षा मिली हुई थी। जिनके साथ एनएसजी कमांडो और सात पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। बावजूद न तो किसी सुरक्षा कर्मी ने जवाबी कार्रवाई की और न ही उनका बयान दर्ज किया गया। इससे घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। सह-आरोपी अजीत, हरेंद्र बंसल और यतेंद्र उर्फ लाला को पहले ही न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। अदालत ने मामले में गुण-दोष पर टिप्पणी किए बिना सतेंद्र बंसल को शर्तों के साथ अग्रिम जमानत प्रदान की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed