फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfd

Noida News: तीन साल में 568 बदमाश जिलाबदर, 300 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

Tue, 25 Nov 2025 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
gsfd
तीन साल में 568 बदमाश जिलाबदर, 300 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
विज्ञापन

- कमिश्नरेट पुलिस ने गुंडा व गैंगस्टर अधिनियम के तहत की प्रभावी कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्घनगर पुलिस बदमाशों के खिलाफ गुंडा व गैंगस्टर अधिनियम के तहत हाल के वर्षों में प्रभावी कार्रवाई की है। एक जनवरी 2023 से 24 नवंबर 2025 तक लगभग तीन साल में गुंडा अधिनियम के तहत 568 बदमाशों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। 265 आरोपियों की थाना हाजिरी सुनिश्चित कराई गई। वहीं इस दौरान विशेष न्यायालय पुलिस आयुक्त में गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुल 65 प्रकरणों में 3 अरब 33 करोड 84 लाख 79 हजार 465 रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया।

पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक वर्ष 2023 में कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से 280 जिलाबदर व 30 आरोपियों की थाना हाजिरी कराई गई। वर्ष 2024 में 133 जिलाबदर व 146 आरोपियों की थाना हाजिरी और वर्ष 2025 में 155 जिला बदर व 89 थाना हाजिरी कराई गई। वहीं विशेष न्यायालय पुलिस आयुक्त में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत पिछले तीन साल में 65 प्रकरणों में 3 अरब 33 करोड 84 लाख 79 हजार 465 रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया है।
विज्ञापन

39 प्रकरणों में 81 करोड
87 लाख की संपत्ति
कुर्क : वर्ष 2023 में कुल 39 प्रकरणों में 81 करोड 87 लाख 70 हजार 319 रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया। वर्ष 2024 में कुल 16 प्रकरणों में 01 अरब 32 करोड 39 लाख 90 हजार 323 रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया और वर्ष 2025 में कुल 10 प्रकरणों में 01 अरब 19 करोड 57 लाख 18 हजार 823 रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उपरोक्त प्रभावी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article