{"_id":"6abfccb0405a4b7e330d419c","slug":"gsdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4790965-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा से लापता बाउंसर का शव दिल्ली में नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा से लापता बाउंसर का शव दिल्ली में नाले में मिला
विज्ञापन
नोएडा से लापता बाउंसर का शव दिल्ली में नाले में मिला
- परिवार को भेजी थी ऑटो और दुकान की फोटो, जताई थी अनहोनी की आशंका
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-71 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए बाउंसर अजय चौधरी की दिल्ली में हत्या कर दी गई। उनका शव गाजीपुर फूल मंडी के पास नाले से बरामद हुआ। शरीर और गर्दन पर चाकू के कई निशान मिले हैं। अजय नोएडा में ही रहते थे और सेक्टर-121 में एक कारोबारी के यहां ड्राइवर व बाउंसर के रूप में काम करते थे। घटना के बाद परिवार ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं।
पुलिस के मुताबिक अजय 24 सितंबर की रात सेक्टर-71 से आनंद विहार जाने के लिए निकले थे। रास्ते में उन्होंने परिवार के लोगों को ऑटो की नंबर प्लेट और एक दुकान की फोटो भेजी। उन्होंने बताया था कि वह इसी ऑटो से जा रहे हैं और उनके साथ कुछ अनहोनी हो सकती है। सेक्टर-63 के छिजारसी के पास चालक से उनका विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने ऑटो लिया और आनंद विहार पहुंचे। वहां एक दुकान से पानी और नमकीन खरीदी। इसी दौरान उन्होंने दुकान और ऑटो की फोटो परिवार को भेजी थी। परिवार ने 26 सितंबर को नोएडा फेज-3 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर मंडी के पास नाले से अजय का शव बरामद कर लिया था। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि थाने में गुमशुदगी दर्ज थी। अब दिल्ली पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।