{"_id":"6a60d96b4c192cae53024994","slug":"greno-west-metro-noida-news-c-1-1-noi1363-4530917-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो वेस्ट मेट्रो का पीआईबी में प्रस्तुतीकरण सकारात्मक, अब मंजूरी पत्र का होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो वेस्ट मेट्रो का पीआईबी में प्रस्तुतीकरण सकारात्मक, अब मंजूरी पत्र का होगा इंतजार
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट मेट्रो का पीआईबी में प्रस्तुतीकरण सकारात्मक, अब मंजूरी पत्र का होगा इंतजार
-बुधवार को मंत्रालय में एनएमआरसी के एमडी ने दिया प्रस्तुतीकरण, बड़ी आबादी के लिए जरूरी बताया मेट्रो रूट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना का प्रस्तुतीकरण बुधवार को केंद्र में पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) मंजूरी के लिए हुआ। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) के एमडी कृष्ण करुणेश ने मेट्रो रूट को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। एनएमआरसी अधिकारियों का कहना है कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में यह प्रस्तुतीकरण सकारात्मक रहा है। बोर्ड में शामिल अधिकारी परियोजना की उपयोगिता पर सहमत हो गए हैं। अब आगे मंजूरी के पत्र आने का इंतजार होगा। फिर अंतिम मंजूरी केंद्र में कैबिनेट से होनी है।
प्रस्तुतीकरण में एनएमआरसी एमडी ने इस मेट्रो की जरूरत, बजट समेत अन्य बिंदुओं पर बातें रखी। इसमें खासतौर पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की करीब 8 लाख आबादी और इसके लिए मेट्रो की उपयोगिता पर जोर दिया। बोर्ड के अधिकारियों की ओर से अलग-अलग बिंदुओं को लेकर सवाल किए गए जिनका एमडी ने जवाब दिया। करीब डेढ़ घंटे तक यह प्रस्तुतीकरण चला। पीआईबी की मंजूरी के बाद परियोजना अलग-अलग विभागों से होते हुए पीएमओ, कैबिनेट तक जाएगी। एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर ने बताया कि मेट्रो रूट को लेकर पीआईबी के सामने हुआ प्रस्तुतीकरण सकारात्मक रहा है। अभी बोर्ड की तरफ से कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। कुछ दिनों में प्रस्तुतीकरण के मिनट्स जारी होंगे।
प्रतिदिन दो लाख का अनुमान- परियोजना एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 (किसान चौक) तक मेट्रो चलाई जानी प्रस्तावित है। इस रूट पर करीब 900 करोड़ की लागत अनुमानित है। करीब 7.5 किलोमीटर के इस रूट पर 5 मेट्रो स्टेशन सेक्टर-61, 70,122, 123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 (किसान चौक के पास) शामिल हैं। प्रस्तुतीकरण में एनएमआरसी की तरफ से मेट्रो संचालन शुरू होने पर दो लाख यात्री प्रतिदिन का अनुमान इस रूट से बताया गया। ग्रेनो वेस्ट की आबादी लंबे समय से मेट्रो की मांग कर रही है। पीआईबी की मंजूरी के लिए इस प्रस्तुतीकरण का लंबे समय से एनएमआरसी को इंतजार था। ग्रेनो वेस्ट में 150 के करीब सोसायटी हैं। इसके साथ ही इनके आसपास के गांव भी हैं।
विज्ञापन
.........
योगेश तिवारी