फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greno West connected with different cities, will soon be a temporary bus stop

विभिन्न शहरों से जुड़े ग्रेनो वेस्ट, जल्द बनेगा अस्थायी बस स्टॉप

Wed, 08 Dec 2021 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Greno West connected with different cities, will soon be a temporary bus stop
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट को जल्द सार्वजनिक यातायात की सौगात मिलेगी। इस संबंध में ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बुधवार को यूपी रोडवेज के एमडी नवदीप रिणवा के साथ बैठक की। इसमें ग्रेनो वेस्ट में एक अस्थायी बस स्टॉप बनाने पर सहमति बनी है। यहां से बसों का संचालन होगा। ग्रेनो वेस्ट को ग्रेनो ईस्ट, नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ से जोड़ा जाएगा। अमर उजाला ने शहर बढ़ा, सुविधाएं नहीं कॉलम में सार्वजनिक यातायात के मुद्दे को उठाया है।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट में करीब ढाई लाख फ्लैट बन रहे हैं। अब तक एक लाख से अधिक फ्लैटों में लोगों ने रहना भी शुरू कर दिया है। भविष्य में आबादी तेजी से बढ़ेगी, लेकिन वहां पर सार्वजनिक यातायात की कोई सुविधा नहीं है। निवासी निजी वाहन या भी ऑटो व कैब पर निर्भर हैं। लोगों की समस्याओं को देखकर प्राधिकरण यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास कर रहा है। इसी के तहत प्राधिकरण ने सीईओ ने यूपी रोडवेज के एमडी से बैठक कर चर्चा की। इसमें सहमति बनी कि ग्रेनो वेस्ट में जगह चिह्नित कर अस्थायी बस स्टॉप बनाया जाए। वहां पर चार से पांच बसें खड़ी की जाएंगी। रोजाना सुबह बसों का संचालन शुरू होगा। आसपास के डिपो जैसे हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद समेत अन्य डिपो की बसें वहां से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन

लोगों की सहूलियत के लिए प्राधिकरण भी वहन करेगा खर्च
प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा के 124 गांवों और सेक्टरों को जोड़ते हुए सिटी बस सेवा शुरू करने पर भी विचार कर रहा है। जिससे प्रमुख स्थलों जैसे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दफ्तर, कलेक्ट्रेट, मेट्रो स्टेशन, प्रमुख बाजार, हॉस्पिटल आदि तक यात्री आसानी से पहुंच सकें। इन बसों के संचालन का पूरा खर्च किराये से निकलना मुश्किल है, इसलिए लोगों की सहूलियत को देखते हुए शेष रकम प्राधिकरण खुद वहन करने को तैयार है। रोडवेज के एमडी ने बसों का इंतजाम कर शीघ्र ही प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजने की बात कही है। बैठक में प्राधिकरण के डीजीएम सीके त्रिपाठी, सलिल यादव और रोडवेज की तरफ से आरएम विजय कुमार, एएआरएम ललित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed