फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   greno me jamin ki rewise avonton rate lagoo

ग्रेनो में जमीन के रिवाइज आवंटन दरें लागू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
greno me jamin ki rewise avonton rate lagoo
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बीते फरवरी १० फरवरी को बोर्ड बैठक कर जमीन के रेट रिवाइज कर दिए थे। पहली बार सभी सेक्टरों को ए, बी, सी व डी श्रेणी में रखकर रेट तय किए गए, जिन सेक्टरों की लोकेशन ज्यादा अच्छी है उनमें सुविधाएं ज्यादा हैं वहां पर जमीन की आवंटन दर अधिक और जिन सेक्टरों की लोकेशन अपेक्षाकृत कम ठीक है उनका कम रेट रखा गया। उदाहरण के लिए आवासीय सेक्टरों की चार श्रेणी बनाई गई है ए, बी, सी व डी। इन ए श्रेणी के सेक्टरों में जमीन की आवंटन दर 28,000, बी श्रेणी की 27,000, सी श्रेणी की 26000 और डी श्रेणी की दर 23,100 रुपये रखी गई है, जबकि पहले एक ही रेट था 23,100 रुपये है। इन दरों को एक अप्रैल से लागू करने का निर्णय लिया गया। इस बीच कोरोना संकट आ जाने से इस पर फैसला नहीं हो सका। अब प्राधिकरण ने साफ किया है कि ये दरें एक अप्रैल से ही लागू हो गई हैं। उनका तर्क है कि दरें रिवाइज करने का फैसला बोर्ड से लिया गया था। बिना बोर्ड की अनुमति के लागू करने की तिथि नहीं बढ़ाई जा सकती थी। बोर्ड की बैठक बुलाना इस समय संभव नहीं है। इस वजह से ये दरें तय तिथि से ही लागू कर दी गईं हैं। हालांकि कोरोना की वजह लॉकडाउन होने के कारण रिवाइज होने के बाद से अब तक किसी भी प्रॉपर्टी का आवंटन नहीं हुआ है। दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सभी बकाएदारों को बकाया राशि जमा करने की छूट ३० जून तक बढ़ा दी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि छूट के साथ पानी का बकाया बिल ३० जून तक जमा कर सकते हैं। इसी तरह एकमुश्त समाधान योजना के तहत प्रॉपर्टी का भुगतान करने की अंतिम तिथि भी ३० जून तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में इनकी तिथि ३० अप्रैल तक बढ़ाई गई थी। इससे पानी व प्रॉपर्टी के हजारों बकाएदारों को सहूलियत मिल गई है। -------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed