फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida will become a hub of data center, YIDA came out with a plan

Noida News: डाटा सेंटर का गढ़ बनेगा ग्रेटर नोएडा, यीडा ने योजना निकाली

Fri, 29 Sep 2023 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida will become a hub of data center, YIDA came out with a plan
डाटा सेंटर का गढ़ बनेगा ग्रेटर नोएडा, यीडा ने योजना निकाली
विज्ञापन

- पांच श्रेणी के लिए निवेश मित्र पोर्टल से मांगे आवेदन, प्लाॅट की कीमत 28.17 करोड़ से लेकर 176 करोड़ के बीच

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार ग्रेटर नोएडा को डाटा सेंटर पार्क का गढ़ बनाएगी। पहले चरण में यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने पांच भूखंडों की योजना लांच कर दी है। यीडा ने सेक्टर-28 में पांच श्रेणी के प्लाॅट के लिए निवेश मित्र पोर्टल से आवेदन मांगे हैं। इन भूखंडों की कीमत 28.17 करोड़ से 176 करोड़ रुपये के बीच है। इसके लिए पंजीकरण शुल्क 2.81 करोड़ से 17.67 करोड़ रुपये के बीच तय किया गया है। मोटे निवेश की डाटा सेंटर पार्क परियोजना की मानिटरिंग लखनऊ से की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा में पहले ही एक डाटा सेंटर पार्क का उद्घाटन कर चुके हैं। अब पांच और भूखंड की योजना आई है। दूसरे चरण में भी यहां पर करीब इतने ही डाटा सेंटर पार्क बनाने की योजना है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी भविष्य में डाटा सेंटर पार्क लाने की योजना बना रखी है। दरअसल, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, यमुना एक्सप्रेसवे व बुद्ध सर्किट से नजदीकी के कारण बेहतर कनेक्टिविटी और ट्रांजिट सिस्टम के रूप में देश में अपनी तरह की पहली विश्वस्तरीय परियोजना समेत तमाम सुविधाओं का लाभ प्लॉट लेकर औद्योगिक इकाई लगाने वालों को मिलेगा।
विज्ञापन

औद्योगिक निवेश को धरातल पर उतारने के लिए सरकार की गठित संस्था इनवेस्ट यूपी और यीडा की वेबसाइट पर डाटा सेंटर भूखंड योजना का आंकड़ा साझा किया गया है। करीब 1.25 लाख वर्गमीटर के लिए प्रति वर्ग मीटर की दर 12786 रुपये निर्धारित की गई है। इस परियोजना में बैंक ऑफ बड़ौदा बैंकिंग पार्टनर के रूप में हिस्सेदारी निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरानंदानी समूह करेगा यीडा में निवेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ के आग्रह पर रियलस्टेट कारोबारी हीरानंदानी समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दर्शन नंदानी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में डाटा सेंटर पार्क के लिए 800 करोड़ रुपये का निवेश किया था। अब समूह ने यीडा क्षेत्र में भी निवेश करने की इच्छा व्यक्त की है। समूह ने डाटा सेंटर पार्क के अलावा सेमीकंडक्टर इकाई लगाने के लिए भी जमीन मांगी है। समूह की ओर सेमीकंडक्टर इकाई बनाकर उत्पादन करने का प्रस्ताव यूपी सरकार को दिया था। इसमें 100 एकड़ भूमि मांगी गई थी। अब यही प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष दिया है। इस सेमीकंडक्टर की पूरी कार्ययोजना को यमुना प्राधिकरण के समक्ष भी प्रेषित किया है। इस पर प्राधिकरण ने सेक्टर-28 में जमीन की तैयारी भी कर ली है। समूह ने प्राधिकरण को कार्ययोजना के तहत बताया कि इकाई के लिए पहले चरण में प्रति घंटे दो लाख लीटर और दूसरे चरण में 7.5 लाख लीटर पानी की और 50 मेगावाट बिजली की जरूरत होगी।


निवेश और रोजगार दोनों से होगा यीडा सरोबार
ग्रेनो वेस्ट स्थित हीरानंदानी समूह के डाटा सेंटर पार्क की तरह यमुना प्राधिकरण ने डाटा सेंटर पार्क बनाने की योजना बनाई है। इसमें न सिर्फ प्रदेश सरकार को मोटा निवेश मिलेगा बल्कि रोजगार भी पैदा होंगे। साथ ही पूरे देश के मोबाइल डाटा भी सुरक्षित रखा जा सकेगा।


यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-28 को डाटा सेंटर पार्क का हब बनाया जाएगा। यहां पर पहले चरण में पांच प्लॉट लाए गए हैं और जल्द ही दूसरे चरण भी शुरू किया जाएगा। इससे यहां पर 15 से अधिक डाटा सेंटर की योजना लाई जाएगी। - डॉ.अरुणवीर सिंह सीईओ यीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed