{"_id":"6231d1f7ae979028773bcc31","slug":"greater-noida-west-gaur-city-one-avenue-5-electricity-bill-dispute-disconnection-sword-on-heads-of-residents","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल पर विवाद: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस बड़ी सोसायटी पर संकट, निवासियों को सता रहा कनेक्शन कटने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल पर विवाद: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस बड़ी सोसायटी पर संकट, निवासियों को सता रहा कनेक्शन कटने का डर
Wed, 16 Mar 2022 05:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 16 Mar 2022 05:33 PM IST
सार
एओए ने 5 फरवरी को सोसाइटी के रखरखाव की जिम्मेदारी ली है। 5 फरवरी से पहले का बिल जमा करने की जिम्मेदारी बिल्डर की है। बिल्डर ने बिल जमा करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
गौड़ सिटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी वन के 5 एवेन्यू सोसाइटी में बिजली बिल जमा करने पर विवाद हो गया है। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) ने आरोप लगाया है कि एओए रखरखाव की जिम्मेदारी लेने के बाद के बिल को जमा करने को तैयार है, लेकिन उससे पहले बिल को जमा करने से बिल्डर ने इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
एओए ने जिला प्रशासन और नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) को पत्र लिखकर शिकायत की है। एओए अध्यक्ष अनुपम जैन ने बताया कि एनपीसीएल ने सोसाइटी का 19.09 लाख का बिल भेजा है। यह बिल 19 जनवरी 2022 से 18 फरवरी 2022 के बीच का है।
विज्ञापन
एओए ने 5 फरवरी को सोसाइटी के रखरखाव की जिम्मेदारी ली है। 5 फरवरी से पहले का बिल जमा करने की जिम्मेदारी बिल्डर की है। बिल्डर ने बिल जमा करने से इनकार कर दिया है। जैन ने बताया कि एओए 5 फरवरी के बाद का बिल जमा करने को तैयार है, जो करीब 9 लाख रुपये के करीब है। बिल जमा नहीं करने पर एनपीसीएल ने 15 मार्च को कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। ऐसे में निवासियों को बिजली कटने का डर सता रहा है। ऐसे में निवासियों को बिजली कटने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
यह बात बेबुनियाद है। हमने आरडब्ल्यूए को पहले ही पजेशन/हैंडओवर दे दिए हैं। ऐसी किसी भी प्रकार की कोई राशि बकाया नहीं है। इन्होंने हमारी टीम को किसी भी हस्तक्षेप से मनाकर बाहर कर दिया था और सभी कार्यभार अपने अंतर्गत ले लिया था। बकाया राशि भुगतान आरडब्ल्यूए को ही करना है। - अभिमन्यु त्रिपाठी, मीडिया, प्रभारी, गौड़ ग्रुप