फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida: To avenge the death of parents, girl killed an salesgirl along with her lover

Greater Noida: मां-पिता की मौत का बदला लेने को उठाया ये कदम, प्रेमी संग मिल कर दी युवती की हत्या, थी ये योजना

Thu, 01 Dec 2022 04:25 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 01 Dec 2022 04:25 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दादरी के बढ़पुरा निवासी पायल भाटी के मां-पिता ने कर्ज से परेशान होकर लगभग छह माह पहले आत्महत्या कर ली थी। पायल इसके लिए अपने भाई के ससुरालीजनों को जिम्मेदार मानती थी और उनकी हत्या की योजना बना रही थी।

विज्ञापन
Greater Noida: To avenge the death of parents, girl killed an salesgirl along with her lover
युवती ने की सेल्सगर्ल की हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

ग्रेटर नोएडा निवासी एक युवती ने अपने मां-पिता की मौत के लिए दूसरों को जिम्मेदार मानते हुए इसका बदला लेने के लिए एक खौफनाक कहानी रच डाली। इसके लिए उसने एक गरीब घर की लड़की की जान ले ली। पायल ने अपने बॉयफ्रेंड को भी इसमें शामिल कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दादरी के बढ़पुरा निवासी पायल भाटी के मां-पिता ने कर्ज से परेशान होकर लगभग छह माह पहले आत्महत्या कर ली थी। पायल इसके लिए अपने भाई के ससुरालीजनों को जिम्मेदार मानती थी और उनकी हत्या की योजना बना रही थी। इससे पहले उसने खुद को मरा घोषित करने के लिए एक ऐसी लड़की को निशाना बनाया जिसका इस कहानी से कोई लेना-देना ही नहीं था।
विज्ञापन


पायल ने अपनी ही कद-काठी की एक लड़की का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पायल ने उसे अपने कपड़े पहना दिए। उसके चेहरे को गर्म तेल से जला दिया। लापता युवती की बरामदगी के प्रयास में जुटी बिसरख पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed