{"_id":"6adf550bc0c5aa65990791f8","slug":"greater-noida-shows-its-mettle-in-football-aster-wins-the-match-8-7-noida-news-c-23-1-lko1064-110265-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फुटबॉल में दिखा ग्रेनो का दम, एस्टर ने 8-7 से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फुटबॉल में दिखा ग्रेनो का दम, एस्टर ने 8-7 से जीता मुकाबला
विज्ञापन
- अंडर-17 में वेलाम्मल विद्यालय को हराया, अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में भी टीमों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। अंडर-17 वर्ग में मेजबान शहर की एस्टर पब्लिक स्कूल की टीम ने वेलाम्मल विद्यालय को 8-7 से हराया। दोनों टीमों के बीच हुए इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में खिलाड़ियों ने गोल के लिए पूरा दम लगाया। वहीं, अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में भी टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
अंडर-14 वर्ग में अखिल भारतीय पब्लिक स्कूल ने द गौडियम स्कूल, हैदराबाद को 7-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। अराफा इंग्लिश स्कूल, अतर ने असम राइफल्स पब्लिक स्कूल और श्री शक्ति इंटरनेशनल स्कूल ने स्वामी केशवानंद कॉन्वेंट स्कूल को समान 4-1 के अंतर से मात दी। संजीवन पब्लिक स्कूल और मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा को वॉकओवर के आधार पर 3-0 से विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में सीबीएसई पर्यवेक्षक सुशील त्यागी और भीम त्यागी के साथ विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विपिन भाटी, एमडी सचिन चौधरी, निदेशिका-प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. राजेश वशिष्ठ मौजूद रहे। खेल तकनीकी निदेशक शिवालिक राज तथा फुटबॉल कोच हिमांशु राज और अंकित भाटी ने प्रतियोगिता के संचालन में योगदान दिया। राष्ट्रीय स्तर की इस चैंपियनशिप में विभिन्न स्कूलों की टीमें अपनी तकनीक, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर खेल कौशल दिखाने का अवसर दे रही है।
अंडर-17 और अंडर-19 में भी कड़ा मुकाबला
अंडर-17 वर्ग में श्रीगुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल ने अराफा इंग्लिश स्कूल को 2-1 से हराया। वहीं, अंडर-19 वर्ग में इंडियन स्कूल, मस्कट ने वेदस इंटरनेशनल स्कूल को 3-1 से शिकस्त दी। इस वर्ग में शांतिनिकेतन इंडियन स्कूल को वॉकओवर के आधार पर विजेता घोषित किया गया।