{"_id":"619a757226db5a356214c011","slug":"greater-noida-s-air-pollution-came-out-of-the-red-zone-when-the-wind-blows-noida-news-noi617081141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा चली तो रेड जोन से बाहर आया ग्रेनो का वायु प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा चली तो रेड जोन से बाहर आया ग्रेनो का वायु प्रदूषण
विज्ञापन

रविवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 298 रहा, अभी और सुधार की उम्मीद
नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक रेड जोन में कायम, हवा से हुआ है कुछ सुधार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हवा चलने से ग्रेटर नोएडा की हवा में काफी सुधार हुआ है। रविवार को ग्रेनो का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रेड जोन से बाहर आ गया है। ग्रेनो का एक्यूआई 298 रहा, जो दिल्ली-एनसीआर में सबसे अच्छा था। वहीं नोएडा के एक्यूआई में भी सुधार हुआ है, लेकिन वहां का एक्यूआई अब भी रेड जोन में बरकरार है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के अफसरों का कहना है कि सोमवार को एक्यूआई में और सुधार होने की उम्मीद है।
दिवाली के बाद ग्रेनो और नोएडा में वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया था। 4 नवंबर से दोनों शहर का वायु प्रदूषण रेड और डार्क रेड जोन में चल रहा है। हवा जहरीली होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू कर दिया गया। निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई। सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, लेकिन इसका असर प्रदूषण पर ज्यादा नहीं पड़ा। रविवार को हवा चलने से वायु प्रदूषण में काफी सुधार हुआ है। हवा से ग्रेनो का एक्यूआई ऑरेंज जोन में 298 पहुंच गया है। ग्रेनो के एक्यूआई में पिछले तीन दिन से सुधार हो रहा था। वहीं, नोएडा का एक्यूआई रेड जोन में कायम है। रविवार को नोएडा का एक्यूआई 322 दर्ज किया गया। यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि अभी हवा चलेगी। एक्यूआई पर इसका ज्यादा असर सोमवार को देखने को मिलेगा। वहीं ग्रेप का पालन कराने के लिए जगह-जगह निरीक्षण किया जा रहा है।