फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida Police arrested a burglar who committed thefts in homes

ग्रेटर नोएडा: बंद मकानों में रेकी कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 11 लाख के जेवर बरामद

Fri, 02 Oct 2026 02:32 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 02 Oct 2026 02:32 PM IST
सार

पूछताछ में आरोपी ने बीटा-2 क्षेत्र में हुई कई वारदातें कबूल की हैं। उसने बताया कि करीब सात-आठ महीने पहले अल्फा-1 में सोने-चांदी के आभूषण चुराए थे।

विज्ञापन
Greater Noida Police arrested a burglar who committed thefts in homes
बंद मकानों में रेकी कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 11 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बंद पड़े मकानों की रेकी करके वारदात को अंजाम देता था।

विज्ञापन


एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अभय कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को लेबर गोल चक्कर के पास से पकड़ा गया पुलिस ने आरोपी सारमिन उर्फ शम्भू पुत्र इतवारी को लेबर गोल चक्कर के पास ग्रीन बेल्ट से गिरफ्तार किया। वह थाना दादरी की बादशाह कालोनी का रहने वाला है। 
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से चोरी सोने के 3 नेकलेस सोने के 2 माथे का मांग टीका, कानों के ऊपर की सोने की 2 बारीक चैन, चांदी की 2 पाजेब और 2 सैम्पल, चांदी का 1 गले का हार और 1 हाथ का ब्रेसलेट, बच्चों के हाथ के 4 चांदी के कड़े, चांदी के 4 बिछुए, एक  चाकू बरामद किया है। आरोपी घूम-घूमकर बंद पड़े मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही सोने-चांदी के आभूषण चुरा लेता था। चोरी किए गए आभूषणों को बेचकर वह अवैध धन अर्जित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बीटा-2 क्षेत्र में हुई कई वारदातें कबूल की हैं। उसने बताया कि करीब सात-आठ महीने पहले अल्फा-1 में सोने-चांदी के आभूषण चुराए थे। फरवरी 2026 में सेक्टर अल्फा-2 में भी उसने आभूषणों की चोरी की। करीब सात-आठ दिन पहले उसने अल्फा-2 में भी सोने-चांदी के आभूषण चुराए थे। उसने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed