फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   greater noida news Dhaba employee beaten to death in dispute over serving food

खाना..विवाद और हत्या: ढाबे पर युवक को जमकर पीटा, अस्पताल में तोड़ा दम; ढाबा मालिक बताएगा वारदात वाली रात का सच

Sat, 04 Oct 2025 04:34 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 04 Oct 2025 04:34 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां देर रात एक ढाबे पर खाना देने को लेकर विवाद हुआ। विवाद में ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी से कुछ लोगों ने ज्यादा मारपीट कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
greater noida news Dhaba employee beaten to death in dispute over serving food
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गौर सिटी-2 स्थित गोपाल जी ढाबा पर शुक्रवार देर रात खाना देने को लेकर हुआ विवाद एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ढाबा संचालक वरुण कौशिक के यहां काम करने वाले कर्मचारी नीटू (26) की कुछ ग्राहकों से कहासुनी हो गई थी। विवाद के दौरान हुई हाथापाई ग्राहकों ने मिलकर नीटू की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शांति व्यवस्था बनाए रखी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ढाबा संचालक और मृतक के अन्य साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। जिससे घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed