फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida Laborer dies after coming in contact with high tension wire in Shahberi

Greater Noida: शाहबेरी में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दीवारों पर तराई कर रहा था श्रमिक

Sun, 25 May 2025 07:59 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 May 2025 07:59 PM IST
सार

जहां अक्सर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है। कई इमारतों में न तो मजदूरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते हैं। न ही निर्माण कार्य के लिए बिजली जैसे खतरनाक संसाधनों के इस्तेमाल के दौरान कोई एहतियात बरती जाती है।

विज्ञापन
Greater Noida Laborer dies after coming in contact with high tension wire in Shahberi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक निर्माणाधीन इमारत पर काम कर रहे 30 वर्षीय मजदूर की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के छपरा जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के रूसी गांव निवासी राकेश यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राकेश यादव निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर प्लास्टर कार्य से पहले दीवारों पर पानी का छिड़काव (तराई) कर रहा था। उसी दौरान निर्माणाधीन स्ट्रक्चर के लिए लगाई गई कंस्ट्रक्शन लिफ्ट अचानक पास से गुजर रहे हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गई। लिफ्ट में करंट फैल गया और राकेश उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से वह संतुलन खो बैठा और पांचवी मंजिल से नीचे गिर गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य कामगारों ने आनन-फानन में उसे पास के वृंदावन अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बिसरख थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के बाद जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


अवैध निर्माण कार्य पर उठे सवाल
इस दर्दनाक हादसे ने शाहबेरी क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां निर्माण कार्य पर रोक है। बावजूद शाहबेरी गांव लंबे समय से अवैध बिल्डिंग निर्माण के लिए कुख्यात रहा है। जहां अक्सर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है। कई इमारतों में न तो मजदूरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते हैं। न ही निर्माण कार्य के लिए बिजली जैसे खतरनाक संसाधनों के इस्तेमाल के दौरान कोई एहतियात बरती जाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन और बिजली विभाग को हाइटेंशन तारों के पास चल रहे निर्माण कार्यों पर निगरानी रखनी चाहिए और ठेकेदारों को सुरक्षा मानकों के तहत काम करवाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed