{"_id":"63cf84ab92ed652bb72ea278","slug":"greater-noida-engineering-student-sweety-gets-discharge-from-hospital-returns-home-2023-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"23 दिन बाद घर लौटी स्वीटी: बात करते-करते बच्चों जैसे बोलने लगती है, पूरा ठीक होने तक नहीं जाएगी कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 दिन बाद घर लौटी स्वीटी: बात करते-करते बच्चों जैसे बोलने लगती है, पूरा ठीक होने तक नहीं जाएगी कॉलेज
Tue, 24 Jan 2023 12:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:41 PM IST
सार
स्वीटी के सीनियर और खेलों में उसके साथी रहे अरविंद मणि त्रिपाठी ने बताया कि डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह आराम की सलाह दी है। अभी भी वह बात करते हुए बच्चों की तरह बातें करने लगती है।
विज्ञापन
sweety accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
31 दिसंबर की रात डेल्टा-2 सेक्टर के पास सेंट्रो कार से दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा स्वीटी को रविवार रात अस्पताल से 23 दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। चोट गहरी होने से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से उबरने में वक्त लगेगा। इस बीच वह डेल्टा-2 स्थित अपने फ्लैट पर मां और सहेली करसोनी डाेंग के साथ रहेगी।
विज्ञापन
सप्ताह में एक बार कैलाश अस्पताल चेकअप के लिए उसे जाना होगा। स्वीटी की मां लालमनी देवी ने बताया कि जब तक उनकी बेटी पूरी तरह से ठीक नहीं होगी तब तक वह ग्रेटर नोएडा में ही रहेंगी। उसके बाद स्वीटी को पटना के नजदीक स्थित गांव ले जाएंगी। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही स्वीटी कॉलेज जाएगी।
विज्ञापन
स्वीटी के पिता शिव नंदन पाल का कहना है कि अगले एक से डेढ़ माह तक परिजन उसकी देखभाल करेंगे। वहीं डॉक्टरों ने उसे पढ़ाई या मोबाइल से दूरी बनाकर रहने को कहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सिर में चोट लगने और कोमा में जाने के कारण उसे कुछ माह का पूरी तरह आराम चाहिए।
विज्ञापन
स्वीटी के सीनियर और खेलों में उसके साथी रहे अरविंद मणि त्रिपाठी ने बताया कि डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह आराम की सलाह दी है। अभी भी वह बात करते हुए बच्चों की तरह बातें करने लगती है। हालांकि, देखभाल से कुछ समय में वह पूरी तरह ठीक हो जाएगी। स्वीटी के पिता ने बताया कि दोनों पैरों में 6 फ्रैक्चर होने से उसके पैरों में रॉड डाली हुई है। जिसके चलते वह अभी पैदल भी नहीं चल पाएगी। डॉक्टर ने एक सप्ताह में चेकअप कराने की सलाह दी है।
दोस्तों और डॉक्टरों ने दिया बहुत साथ
मां लालमनी देवी बताती हैं कि दुर्घटना के बाद स्वीटी की हालत देखकर वह घबरा गई थीं। बाद में स्वीटी के दोस्तों और डॉक्टरों ने उनका हौसला बढ़ाया और डॉक्टर भी लगातार उसकी बेहतर होती सेहत के बारे में बताते रहें तो उनकी उम्मीद बढ़ी कि अब स्वीटी घर आ सकेगी। वह दोस्तों, डॉक्टरों, मीडिया, पुलिस और उन सभी लोगों को शुक्रिया कर रहे हैं, जिन्होंने स्वीटी को किसी भी तरह से साथ दिया।
दुर्घटना के बाद से होश में आई स्वीटी लगातार अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित है। वह अपने दोस्तों से पढ़ाई के बारे में चर्चा करती रहती है। स्वीटी ने तीन कंपनियों में लिखित परीक्षा पास की है। इनमें से एक कंपनी में जनवरी में उसका साक्षात्कार था, लेकिन दुर्घटना के चलते वह दोबारा साक्षात्कार नहीं दे पाई। यहां तक कि जिन दोस्तों की प्लेसमेंट अच्छी जगह हुई हैं उनसे भी खुद की प्लेसमेंट होने के बारे में चर्चा करती रहती है।
तीन कंपनियों में लिखित परीक्षा पास कर चुकी थी स्वीटी
दुर्घटना के बाद से होश में आई स्वीटी लगातार अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित है। वह अपने दोस्तों से पढ़ाई के बारे में चर्चा करती रहती है। स्वीटी ने तीन कंपनियों में लिखित परीक्षा पास की है। इनमें से एक कंपनी में जनवरी में उसका साक्षात्कार था, लेकिन दुर्घटना के चलते वह दोबारा साक्षात्कार नहीं दे पाई। यहां तक कि जिन दोस्तों की प्लेसमेंट अच्छी जगह हुई हैं उनसे भी खुद की प्लेसमेंट होने के बारे में चर्चा करती रहती है।