{"_id":"6245339ae2f70611ab6e5c1b","slug":"greater-noida-encounter-police-arrest-absconding-criminal-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: मुखबिरी के शक में दोस्त की हत्या करने में चार गिरफ्तार, 26 मार्च को मिला था अधजला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: मुखबिरी के शक में दोस्त की हत्या करने में चार गिरफ्तार, 26 मार्च को मिला था अधजला शव
Thu, 31 Mar 2022 10:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:25 AM IST
सार
25 मार्च की रात बाहर घुमाने के बहाने विवेक को बुलाकर उस पर ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शव जलपुरा गांव के जंगल में ले गए।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में दोस्त विवेक की हत्या कर शव को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बदायूं निवासी फारूख उर्फ सफी और संजय, फिरोजाबाद निवासी आकाश और औरैया निवासी मोहन के रूप में हुई है। आरोपियों को शक था कि विवेक पुलिस की मुखबिरी करता था। मामले में एक आरोपी अमन फरार है।
विज्ञापन
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा इलामारन जी. ने बताया कि सभी बदमाश औद्योगिक क्षेत्र की बंद फैक्ट्रियों में चोरी की थी। इसमें बदायूं निवासी विवेक भी शामिल था। हालांकि, पूर्व में किसी मामले में उसका नाम शामिल नहीं होने से वह पकड़ा नहीं जा सका था। इससे चारों आरोपियों को शक हुआ कि विवेक पुलिस का मुखबिर है। इसी वजह से जांच में उसका नाम नहीं आता है।
विज्ञापन
आरोपियों ने विवेक की हत्या की साजिश रची। 25 मार्च की रात बाहर घुमाने के बहाने विवेक को बुलाकर उस पर ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शव जलपुरा गांव के जंगल में ले गए। ईकोटेक-3 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सभी आरोपी डेरीन गांव में किराये के कमरे में रह रहे थे और आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। इसके लिए वह रुपयों के इंतजाम में लगे थे।
विज्ञापन
गिरोह सरगना फारूख के खिलाफ इकोटेक- 3 थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत छह मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य आरोपियों पर भी केस दर्ज हैं। पुलिस इन्हें पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी।