फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater noida dadri wife murder husband with boyfriend help all update

वारदात: पत्नी ने ही प्रेमी से करवाई थी पति की हत्या, जानिए क्यों उठाया ये खौफनाक कदम

Tue, 08 Jun 2021 11:17 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा (दादरी)
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा (दादरी) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 08 Jun 2021 11:17 AM IST
सार

दादरी कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, 20 मई की घटना है।

विज्ञापन
Greater noida dadri wife murder husband with boyfriend help all update
आरोपी महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादरी कोतवाली पुलिस ने एक महिला को पति की हत्या के केस में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने प्रेमी से पति की हत्या करवाई थी। पुलिस ने प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपवास में पवन कुमार, परिवार के साथ रहता था। वह अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी पूजा के साथ मारपीट करता था। मारपीट से परेशान पूजा का प्रेम-प्रसंग गांव के ही यत्ते उर्फ यतेंद्र सिंह से चल गया।
विज्ञापन


यतेंद्र गांव में परचून की दुकान चलाता है। वह पूजा के घर आता-जाता था और अपनी दुकान से घरेलू सामान भी देता रहता था। करीब दो माह पूर्व यतेंद्र ने पूजा को मोबाइल फोन दिया। जिससे दोनों की बातें होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर पूजा ने एक माह पूर्व यतेंद्र को पति की हत्या करने के लिए तैयार किया। 20 मई को यतेंद्र ने पवन को व्हाट्सएप पर कॉल कर नवीन मंडी के पास जंगल में बुलाया। दोनों ने वहां शराब पी।

आरोप है कि यतेंद्र ने पवन को अधिक शराब पीला दी। उसके बाद लोहे के तार से गला दबाकर पवन की हत्या कर दी। इसके बाद यतेंद्र ने पूजा को इस बात की जानकारी दी और फरार हो गया।

मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। यतेंद्र और पूजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed