फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida Bike hit by roadways bus three killed

Greater Noida: बाइक को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, तीन की मौत; दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहा था मृतक करण

Wed, 13 Dec 2023 01:45 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 13 Dec 2023 01:45 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एक बाइक को रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। बस ग्रेटर नोएडा से सिकंदराबाद की तरफ जा रही थी।

विज्ञापन
Greater Noida Bike hit by roadways bus three killed
बस ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दनकौर रेलवे स्टेशन फ्लाईओवर पर बाइक और रोडवेज बस की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक छात्र करण उम्र 26 वर्ष ग्राम भराना सिकंदराबाद का निवासी है, जो दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहा था। इसके अलावा दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रोडवेज बस का ड्राइवर दौड़ा पड़ा था। इसके अलावा कई लोग घायल हैं। जिनको पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है। वहीं ड्राइवर को दनकौर पुलिस ले गई है। दो युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि एक की नवीन अस्पताल सिकंदराबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक करण अपनी बहन के यहां अस्तौली रहकर दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहा था। बाकी 2 मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। बस ग्रेटर नोएडा से सिकंदराबाद की तरफ जा रही थी। उसने पीछे से बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed