फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida accident on eastern peripheral expressway 2 died 6 injured

ग्रेटर नोएडाः ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो की मौत, छह घायल

Tue, 09 Mar 2021 03:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 09 Mar 2021 03:34 PM IST
सार

- खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर मारने से हुआ हादसा
- क्षतिग्रस्त ट्रक में फंसे सवारों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया

विज्ञापन
Greater Noida accident on eastern peripheral expressway 2 died 6 injured
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए टक्कर मारने वाले ट्रक से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों व दोनों मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन


कासना थाना पुलिस के मुताबिक, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक ट्रक तकनीकि खामी आने के कारण खड़ा हो गया था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाले ट्रक में चालक समेत छह लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि तेज रफ्तार ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार घायल होकर फंस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। जेसीबी और कटर की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में पहुंचाया गया।


हादसे में दम तोड़ने वाले एक व्यक्ति की पहचान अमेठी के गुलाम हैदर जाखा शिवपुर निवासी अमीरूल्ला के रूप में हुई। जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई। वहीं, घायलों की पहचान सूर्यभान सिंह, सुल्तानपुर के राम, असीर अहमद, सुरभान, मोहित व एक अज्ञात के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक व घायलों  के परिजन को हादसे की सूचना दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed