{"_id":"60bc5e9c8ebc3e817713417c","slug":"greater-noida-10-thousand-families-troubled-by-financial-crisis-asked-for-ration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: आर्थिक संकट से परेशान 10 हजार परिवार ने मांगा राशन, पात्रों की सूची में नाम जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: आर्थिक संकट से परेशान 10 हजार परिवार ने मांगा राशन, पात्रों की सूची में नाम जोड़े
Sun, 06 Jun 2021 11:05 AM IST
शाहरुख खान
नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:05 AM IST
सार
कोरोना काल ने बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी छीन ली। नौकरी जाने के बाद उनके सामने परिवार का खर्च उठाने की मुश्किल खड़ी हो गई है। घर पर खाने का भी संकट आ गया है।
विज्ञापन
राशन के लिए लाइन में लगी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में कोरोना ने हजारों परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है। इन परिवारों को केंद्र और राज्य सरकार की राशन वितरण योजनाओं से आस है। परिवार आवेदन कर रहे हैं। आवेदन आने के बाद विभाग पात्रों का नाम सूची में शामिल कर रहा है। पिछले एक साल में करीब दस हजार परिवारों का नाम सूची में जुड़ चुका है। पिछले दो माह अप्रैल और मई में ही 2000 परिवारों के नाम पात्रों की सूची में जोड़े गए हैं।
कोरोना काल ने बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी छीन ली। नौकरी जाने के बाद उनके सामने परिवार का खर्च उठाने की मुश्किल खड़ी हो गई है। घर पर खाने का भी संकट आ गया है। परिवार आर्थिक संकट से उभरने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच परिवारों ने जिला पूर्ति विभाग की राशन वितरण योजनाओं में आवेदन किया है।
एक साल के दौरान हजारों परिवारों ने आवेदन किए हैं। विभाग ने जांच के बाद करीब 10 हजार पात्र परिवारों का नाम राशन की सूची में जोड़ा है। अफसरों ने बताया कि पिछले दो माह में 3000 से अधिक परिवारों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विशेष टीम के माध्यम से इन सभी आवेदनों की जांच की गई। जांच के बाद 2000 पात्र परिवारों के नाम राशन वितरण की सूची में शामिल किए गए हैं। इन 2000 परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेवाई) में इस बार निशुल्क राशन मिलेगा।

नौकरी जाने से बिगड़ गई घर की हालत
विभाग की जांच में पता चला है कि कोरोना काल के दौरान परिवार के कमाऊ सदस्य की नौकरी चली गई। इस समय दूसरी नौकरी मिलना मुश्किल हो रहा है। इनमें मजदूर भी शामिल हैं। इस कारण इन परिवारों के सामने आर्थिक संकट आ गया है। आधार कार्ड और आय प्रमाणपत्र के आधार पर विभाग ने इनकी जांच की। अधिकारियों ने बताया कि पात्र व्यक्ति की वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 3 लाख और ग्रामीण क्षेत्र में 2 लाख रुपये होनी चाहिए। पांच एकड़ से कम जमीन हो। चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, एसी, शस्त्र लाइसेंस नहीं होना चाहिए।
पहले दिन एक लाख से अधिक को बांटा राशन
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बृहस्पतिवार से दूसरे चरण का राशन वितरण शुरू हुआ। यह 15 जून तक चलेगा। इस दौरान 8.25 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। पहले दिन करीब एक लाख परिवारों को राशन वितरण किया गया। सुबह 6 से रात 9 बजे तक राशन का वितरण कोविड नियमों को ध्यान में रखकर किया गया।
एक साल में कई परिवारों ने आवेदन किया है। जांच के बाद करीब 10 हजार परिवारों के नाम शामिल किए गए हैं। इनमें हाल ही में जोड़े गए करीब दो हजार परिवार भी शामिल हैं। इनको पहली बार योजना का लाभ मिलेगा।
- चमन शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी