फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Grand Venice Mall owner Montu Bhasin ordered to appear in court

Noida News: ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक मोंटू भसीन को कोर्ट में पेश होने के आदेश

Thu, 14 Aug 2025 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Grand Venice Mall owner Montu Bhasin ordered to appear in court
ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक मोंटू भसीन को कोर्ट में पेश होने के आदेश
विज्ञापन

मॉल परिसर में अवैध रूप से प्रवेश करने, कार्यालय में तोड़फोड़ व कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट ने ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतेंद्र भसीन उर्फ मोंटू भसीन को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। यह आदेश बीटा-2 कोतवाली में दर्ज एक मामले में पुलिस द्वारा न्यायिक हिरासत मांगने के सिलसिले में दिया गया है।

ग्रैंड वेनिस मॉल में डीएस च्युइंग प्रोडक्ट्स एलएलपी प्रमुख शेयरधारक है। डीएस च्युइंग प्रोडक्ट्स एलएलपी के डिप्टी मैनेजर (कानूनी) हस्ताक्षरकर्ता सुशील कौशिक ने बीटा-2 में भसीन, हरप्रीत सिंह छाबड़ा, अजय धवन और शोकेत खान के खिलाफ इस साल 8 फरवरी को मॉल परिसर में अवैध रूप से प्रवेश करने, कार्यालय में तोड़फोड़, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और मॉल का नियंत्रण अपने हाथ में लेने का केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि आरोपियों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम और सर्वर रूम में घुसकर सुरक्षा प्रणाली को बंद कर दिया था। विभिन्न विभागों के दराज और लॉकर तोड़े और लगभग पांच से छह निजी लैपटॉप और लगभग 100 आधिकारिक फाइलें जब्त कर ली थीं। पुलिस ने इस मामले में मोंटू भसीन को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया था। तब मोंटू भसीन के अधिवक्ता ने अपने मुवक्किल के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से पहले सुप्रीम कोर्ट से अनुमति लेने संबंधी आदेश का हवाला दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में 2021 में आदेश जारी किए थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई से पहले सुप्रीम कोर्ट को अवगत नहीं कराया था। दिल्ली से अवैध तरीके से गिरफ्तारी की गई। इसके बाद कोर्ट ने रिमांड को निरस्त कर दिया था। वहीं इस मामले में मोंटू भसीन को अवैध तरीके से दिल्ली से उठाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस से जवाब तलब किया था। इस मामले की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही है। बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में भेजने संबंधी मामले में हुई सुनवाई के दौरान मोंटू भसीन के कोर्ट परिसर में मौजूद नहीं रहने पर कोर्ट ने मोंटू को दो दिन के अंदर अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है। वहीं मोंटू भसीन के अधिवक्ता अमित चौहान का कहना है कि मामले में 20 तारीख को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed