{"_id":"6a26cf78e7080b9dec0f5c1e","slug":"goldsmith-society-honored-meritorious-students-noida-news-c-23-1-lko1064-96859-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्वर्णकार समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्वर्णकार समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
स्वर्णकार समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
दादरी (संवाद)। नहर बाईपास स्थित मधुसूदन अपार्टमेंट परिसर में स्वर्णकार समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। इंटर और हाईस्कूल में 75 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। स्वर्णकार समाज के नगर अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि प्रत्येक अभिभावक का कर्तव्य है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें संस्कार भी दें। उनके हर क्रिया कलापों पर ध्यान रखा जाए। मेधावी विद्यार्थियों से युवा वर्ग को प्रेरणा लेनी चाहिए। जिससे समय-समय पर मेधावी युवाओं का मनोबल बढ़ता रहना चाहिए। हाई स्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। भुजेंद्र वर्मा, रामकुमार वर्मा, मोहनलाल वर्मा, रवि वर्मा, शिवकुमार वर्मा, लोकेश वर्मा, ईश्वर वर्मा, सुनील वर्मा आदि उपस्थित रहे।
-- -- --