फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Glimpse of EVs and startups to be seen at the UP Trade Show.

Noida News: यूपी ट्रेड शो में ईवी व स्टार्टअप की दिखेगी झलक

Sat, 25 Jul 2026 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Glimpse of EVs and startups to be seen at the UP Trade Show.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (ईवी) और स्टार्टअप काे भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए एक अलग हॉल में इनको जगह दी जाएगी। जहां इन सेक्टर से जुड़ी कंपनियां अपनी नई-नई तकनीकी का प्रदर्शन करेंगी। पिछले साल भी कंपनियों ने हरित ऊर्जा व टिकाऊ परिवहन से जुड़ी तकनीकी का प्रदर्शन किया था।


ट्रेड शो में हर सेक्टर के उत्पादों के साथ नवीनतम तकनीकी का प्रदर्शन किया जाता है। हर बार की तरह इस बार भी ट्रेड शो में ईवी और स्टार्टअप को विशेष स्थान दिया जाएगा। पिछले साल आयोजन में स्विच मोबिलिटी जैसी प्रमुख ईवी कंपनियों ने अपने आधुनिक उत्पाद और तकनीक प्रदर्शित किए थे। जबकि स्टार्टअप व युवा उद्यमियों को सीएम युवा नाम के पवेलियन में जगह दी गई। वहां युवाओं ने अपने नए-नए स्टार्टअप का प्रदर्शित किया। इस बार भी प्रदर्शनी में लोगों को नई तकनीकी और स्टार्टअप देखने को मिलेंगे। इसके लिए कंपनियों को स्टॉल आवंटन का काम शुरू हो गया है। गौतमबुद्ध नगर के स्टार्टअप को भी जगह मिलेगी। उद्योग उपायुक्त पंकज निर्वाण ने बताया कि जिले में 7000 से अधिक स्टार्टअप है। जो 55 अलग-अलग सेक्टर के हैं। जो स्टार्टअप प्रदर्शनी में भाग लेना चाहेगा, उसकी सूचना शासन स्तर को दी जाएगी। वहां से अनुमति के बाद स्टॉल का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed