नोएडा। अब वह दिन दूर नहीं जब आप प्लास्टिक कचरा देंगे और बदले में आपको शॉपिंग वाउचर मिलेगा, जिसका उपयोग आप खरीदारी में कहीं भी कर सकेंगे। जी हां, हांगकांग और टर्की की तर्ज पर नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) भी ऐसा करने जा रहा है। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। इससे पहले प्लास्टिक कचरे के बदले कपड़े आदि का झोला देने की योजना का आगाज 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर होने जा रहा है।
2 of 5
aqua line metro
- फोटो : अमर उजाला
एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। साथ ही इसे लोगों से इकट्ठा करने के उपाय भी किए जा रहे हैं।
3 of 5
aqua metro
- फोटो : अमर उजाला
इसके तहत बुधवार को एक्वा लाइन के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर एक काउंटर शुरू किया जाएगा। यहां मेट्रो यात्री 20 पॉलिथीन बैग या 10 प्लास्टिक की बोतल जमा कर एक झोला ले सकते हैं। एनएमआरसी की ओर से एक मशीन मंगाई गई है। यह लोगों की ओर से जमा कूड़े को रिसाइकिल करेगी और इसका दाना बनाएगी। इस दाने को मशीन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी उद्योगों में सप्लाई करेगी। इससे कई औद्योगिक उत्पाद तैयार हो सकते हैं।
4 of 5
aqua metro
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा भविष्य की योजना के तहत एक और मशीन मंगाने की योजना है। इस मशीन में प्लास्टिक कचरा डालने पर कूपन मिलेगा। यह शॉपिंग वाउचर होगा और इससे खरीदारी हो सकेगी। हांगकांग और टर्की में प्लास्टिक उपयोग की रोकथाम के लिए इस तरह के उपाय किए गए हैं। ग्रीन इनिशिएटिव के तहत यह सब किया गया है। इसी तरह की योजना एनएमआरसी भी बना रहा है।
5 of 5
aqua metro
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेनिंग सेंटर और नई वेबसाइट का उद्घाटन 3 को
मेट्रो के डिपो में 3 अक्तूबर को एमडी रितु माहेश्वरी ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन करेंगी। यहां पर पीएसी के जवानों को मेट्रो सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा इसी दिन एनएमआरसी की नई वेबसाइट का भी उद्घाटन होगा। इसे डेवलप करने का काम अंतिम दौर में है।