फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   girl kidnap infront of home

घर के बाहर खड़ी बच्ची का अपहरण, कुछ दूरी पर छोड़ा

Thu, 03 Dec 2020 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
girl kidnap infront of home
घर के बाहर खड़ी बच्ची का अपहरण, शोर मचाने पर छोड़ा
विज्ञापन

रबूपुरा। मोहल्ला राजपूतान में मंगलवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने 12 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। बच्ची के शोर मचाने और राहगीरों को देखकर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। बुधवार को परिजनों ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। बच्ची की चुनरी, चप्पल और जर्सी भी रास्ते में पड़े मिले। टीम जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बच्ची दरवाजे पर खड़ी थी। अचानक वह लापता हो गई। बच्ची की तलाश शुरू की गई। काफी देर बाद वह रबूपुरा-उडरावली के रास्ते पर जंगल के पास मिली। बच्ची ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाश उसे उठाकर ले गए थे। रुमाल से मुंह ढकने का प्रयास किया। मुंह के अंदर कपड़ा ठूस दिया था। किसी तरह से उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed