फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Girl dies due to drowning in intruder pond

तालाब में डूबने से मौत

Fri, 06 Aug 2021 03:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to drowning in intruder pond
तावडू। ग्राम पंचायत सेहसोला के अंतर्गत गांव घुसपैठी में शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब तालाब में डूबने से एक लड़की (15) की मौत हो गई। लड़की के डूबने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग तालाब किनारे पहुंच गए। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा तालाब से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई में जुट गई। ग्राम पंचायत सेहसोला निवासी व पूर्व जिला पार्षद दीवान, युवा कांग्रेस नेता हैदर अली, वरिष्ठ समाजसेवी जहीर अब्बास आदि ने बताया कि पाटूका निवासी तंजी पुत्री हंसनु सुबह गांव की अन्य महिलाओं के साथ घुसपैठी पहाड़ की तरफ पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। चारा काटने के दौरान जब वह थक गई तो वह पहाड़ों के बीच बने एक तालाब के किनारे बैठ गई। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और असंतुलित होकर तालाब में डूब गई। वहां पर मौजूद अन्य महिलाओं ने अपने स्तर पर तंजी को तालाब से निकालने की कोशिश की। हालांकि वे कामयाब नहीं हो सकीं। उन्होंने किसी तरह ग्रामीणों को सूचना दी। लड़की के डूबने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। जिसके बाद बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा तालाब से शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक लड़की का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
फोटो घुसपैठी तालाब से लड़की के शव को निकालने के दौरान एकत्रित ग्रामीणों की भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed