फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gift of many projects including water, electricity and road

नोएडा प्राधिकरण का 48वां स्थापना दिवस:- पानी, बिजली और सड़क सहित कई परियोजनाओं का मिला तोहफा

Mon, 17 Apr 2023 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
gift of many projects including water, electricity and road
पानी, बिजली और सड़क सहित कई परियोजनाओं का मिला तोहफा
विज्ञापन

प्राधिकरण का 48वां स्थापना दिवस : ई-साइकिल और वाटर मीटर योजना भी लांच
333 करोड़ की 46 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के लोगों को सोमवार को पानी, बिजली, सड़क और कई अन्य परियोजनाओं का तोहफा मिला। इससे शहर में व्यवस्था बहाली में मदद मिलेगी। यही नहीं, नोएडा प्राधिकरण के 48वें स्थापना दिवस के मौके पर ई-साइकिल और वाटर मीटर की योजना भी लांच की गई। इस मौके पर 333 करोड़ की 46 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। साथ ही 48 किलो का केक भी काटा गया।
नोएडा स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने रिमोट से बटन दबाकर परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इंडोर स्टेडियम में देर शाम लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने गायन पेश किया। इससे पहले उद्यमियों के बीच बौद्धिक परिचर्चा भी हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि नोएडा में लोग सबसे ज्यादा निवेश की इच्छा रखते हैं। नोएडा का मॉडल ऑफ डेवलपमेंट पूरे देश में सराही जाती है। पिछले छह वर्षों में 22 हजार करोड़ रुपये की योजना पर काम किया है। इसमें 18 हजार करोड़ की परियोजना को जमीन पर उतार चुके हैं। शहर को इन्वेस्टर फ्रेंडली बनाने के लिए काफी मेहन की गई है। शहर की कनेक्टिविटी के लिए रोड, अस्पताल और एलिवेटेड रोड आदि पर काफी काम किया गया है। सबसे बड़ी चुनौती लैंड बैंक की है। ईंज ऑफ डूइंग बिजनेस और ऑनलाइन सिस्टम पर काम करने की आवश्यकता है। सिटीजन सर्विसेज को और बेहतर बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि नोएडा विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि नोएडा विश्व पटल पर बेहतर बनने के लिए तेजी से अग्रसर है। उन्होंने किसानों व मजदूरों को आश्वासन देते हुए नोएडा के गांवों की पहचान कभी खोने नहीं देने का वादा किया। सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा कि नोएडा को बसाने में किसानों का योगदान सबसे ज्यादा है। इसके बाद यहां उद्योग बसाने वालों ने मदद की। नोएडा, ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण की ओर से बेहतर प्रयास किए गए।
कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, एसीईओ मानवेंद्र सिंह, एसीईओ प्रभाष कुमार, ओएसडी अविनाश त्रिपाठी, ओएसडी इंदुप्रकाश सिंह, ओएसडी कुमार संजय, ओएसडी वंदना त्रिपाठी, डीजीएम श्रीपाल भाटी, डीजीएम एसपी सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक एसपी सिंह, एएस शर्मा, आरके शर्मा, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

---

प्लास्टिक कवर वाले निमंत्रण नहीं स्वीकार करेंगे : सांसद
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने घोषणा किया कि वह भविष्य में शादी या समारोह के ऐसे निमंत्रण स्वीकार नहीं करेंगे, जिस पर प्लास्टिक कवर लगा होगा। ऐसे आयोजनों में वह शामिल भी नहीं होंगे। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों के काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि नोएडा किसी पहचान का मोहताज नहीं रहा है।

---

15 परियोजनाओं का लोकार्पण
कार्यक्रम में 154 करोड़ की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसमें सबसे महत्वपूर्ण परियोजना एक्सप्रेसवे की मरम्मत का रहा। कई महीनों से यह काम चल रहा था। इस काम में चुनौती यह थी कि यह वाहनों के आवागमन के लिए जिले की सबसे महत्वपूर्ण सड़क है। इस पर रोजाना लाखों वाहनों का आवागमन होता है। पानी के बिल के लिए वाटर मीटर लगाने का काम चल रहा है। करीब 6000 वाटर मीटर लगाए जा चुके हैं। सेक्टर-63 में बिजली उपकेंद्र, कोंडली नाले पर इन-सिटू वेटलैंड, सेक्टर-59 में एफओबी, पब्लिक बाइक शेयरिंग, गढ़ी चौखंडी में सीसी रोड और नाली निर्माण का काम, सेक्टर-140 और 80 में सड़क की मरम्मत, सेक्टर-112 में आंतरिक नालियों को कवर करने, पर्थला खंजरपुर में सड़क और नाली, सेक्टर-136 में चारदीवारी, सेक्टर-104 और 107 के बीच सर्विस रोड, सेक्टर-162 में पानी की पाइपलाइन डालने आदि का काम पूरा हो गया और इसे जनता को समर्पित कर दिया गया।

---

31 नई परियोजनाओं का काम शुरू, शिलान्यास
नोएडा के सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर टर्शियरी ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना का काम, सेक्टर-51-52 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने के लिए स्काईवॉक परियोजना, जलापूर्ति के लिए रेनीवेल संख्या-2, 3 औ 5 की मरम्मत, सेक्टर-164 की आंतरिक सड़क, सेक्टर-146 में बिजली का काम, सेक्टर-164 में आंतरिक नालियों का काम, सेक्टर-62 में बड़े और छोटे नाले कवर करने, सेक्टर-115 से 53 तक फीडर लाइन का निर्माण, सेक्टर-115 में लाइन शिफ्टिंग और स्ट्रीट लाइट, सेक्टर-62 में आरसीसी नाली, सेक्टर-1, 3, 6, 7 और 8 के अलावा एमपी रोड-1, उद्योग मार्ग, जोनल रोड-3, सेक्र-22, 23, 54 टी प्वाइंट से एमपी-2 रोड पर सेक्टर-23 तक नाले को कवर करने, सिचाई नाले से छपरौली कट तक सड़क और फुटपाथ के काम के सहित शहर के कई सेक्टरों में सड़क, नाली, सीसी रोड, चहारदीवारी, नाले ढकने, पानी की लाइन, बिजली की लाइन आदि डालने और मरम्मत का काम किया जाएगा। इस पर 178 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


---

प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
ई-साइकिल के रिसाइकिलिंग के बाद कलाकृतियां बनाने की प्रतियोगिता में विश्व भारती पब्लिक स्कूल को पहला, नोएडा एजूकेशनल एकेडमी को दूसरा और नीलगिरी हिल्स पब्लिक स्कूल को तीसरा स्थान मिला। क्रिकेट प्रतियोगिता में नोएडा पुलिस ने नोएडा मीडिया क्लब को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। शूटिंग में रजत पवार ने पहला, शिखा ने दूसरा और अनन्या ने तीसरा स्थान पाया। एथलेटिक में चेतना विजेता रहीं। गोला फेंक में सुभाष चौधरी ने पुरुष वर्ग और तनीषा यादव ने महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी के पुरुष वर्ग में निशांत कुमार सिंह, कृष्णन, दृष्टांत सिंह, रोहित कुमार एवं विकास ने पहला स्थान पाया। महिला वर्ग में सीमा यादव, तनीषा यादव, चेतना यादव, सलोनी दीक्षित प्रथम रहीं। गोल्फ में डॉ. अविनाश त्रिपाठी विजेता रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed