{"_id":"6a301d2369f3a9c79403d4e8","slug":"gfsd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97555-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोने के कड़े बने मौत की वजह, हत्या कर दोस्त के शव को जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोने के कड़े बने मौत की वजह, हत्या कर दोस्त के शव को जलाने की कोशिश
विज्ञापन
-कासना पुलिस ने तीन दिन में किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
-आरोपी दोस्त गिरफ्तार, खून से सना डंडा, तीन सोने के कड़े और बाइक बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में मिले एसी मैकेनिक के जले हुए शव की गुत्थी को पुलिस ने तीन दिन के भीतर सुलझाते हुए उसके ही दोस्त को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शहजाद उर्फ बिट्टू (19) निवासी गांव दौला राजपुर के रूप में हुई है। आरोपी ने सोने के कड़े हड़पने की नीयत से अपने मित्र की बेरहमी से हत्या कर दी और बाद में शव को जलाकर उसकी पहचान मिटाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त खून से सना डंडा, तीन पीली धातु के कड़े और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि 12 जून को गांव चीरसी की नहर के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव आंशिक रूप से जला हुआ था। बाद में मृतक की पहचान दनकौर थाना क्षेत्र के दौला राजपुर निवासी 23 वर्षीय हुजैफ पुत्र मुज्जमिल के रूप में हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मामले के खुलासे के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया था। इसी क्रम में पुलिस सोमवार को शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने हत्या की पूरी वारदात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतक हुजैफ और आरोपी शहजाद आपस में घनिष्ठ मित्र थे और दोनों नशा करने के आदी थे। हुजैफ नया मोबाइल फोन खरीदना चाहता था और एयर कंडीशनर का काम शुरू करने के लिए पैसों की जरूरत थी। परिवार वालों द्वारा पैसे नहीं दिए जाने पर उसने कथित तौर पर अपनी मां के चार पीली धातु के कड़े चोरी कर लिए थे। उसने इन कड़ों को बेचने की बात अपने दोस्तों और शहजाद को भी बताई थी। इसी जानकारी के बाद आरोपी की नीयत कड़ों पर खराब हो गई। 12 जून को उसने हुजैफ को कड़े बिकवाने का झांसा दिया और अपनी बाइक पर बैठाकर साथ ले गया। रास्ते में दोनों ने नशा किया। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान स्थान की तलाश करते हुए चंद्रावल गांव के पास नहर किनारे ले गया। वहां पहुंचने के बाद शहजाद ने मौका देखकर डंडे से हुजैफ के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपी को आशंका हुई कि कहीं हुजैफ जीवित न हो। इस डर से वह दोबारा घटनास्थल पर लौटा। वहां उसने शव की पहचान मिटाने के उद्देश्य से अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और शव पर छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना डंडा, तीन पीली धातु के कड़े और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है।