{"_id":"6a56457051df440a410634ca","slug":"gfdsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4501060-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अधूरे सपनों को पूरा करने निकली AOA, बदल रही है सोसाइटी की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अधूरे सपनों को पूरा करने निकली AOA, बदल रही है सोसाइटी की तस्वीर
विज्ञापन
नोएडा। लोटस पनाश सोसाइटी में बनाई गई क्रिकेट पिच।
-सेक्टर 110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी का बिल्डर कई साल पहले अधूरा कार्य छोड़कर जा चुका
-स्पोर्ट्स कमेटी ने निवासियों के लिए क्रिकेट प्रैक्टिस एरिया और मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड तैयार किया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सपनों का आशियाना खरीदते समय लोगों ने सोचा था कि उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस, सुरक्षित और सुव्यवस्थित जीवन मिलेगा। लेकिन जब बिल्डर के वादे अधूरे रह गए, विकास कार्य वर्षों तक अटके रहे तो निराशा धीरे-धीरे गुस्से में बदलने लगी। अब अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) न केवल अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने में जुटी है, बल्कि अपने संसाधनों और सामूहिक प्रयासों के दम पर सोसाइटी की तस्वीर बदलने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
हाल ही में एओए स्पोर्टस कमेटी ने अपने प्रयासों से सोसाइटी के भीतर एक शानदार क्रिकेट प्रैक्टिस एरिया और मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड तैयार कर निवासियों को दिया है। आशीष पोद्दार और कृष्णा झा इस कमेटी को लीड कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेल सुविधाओं के शुरू होने से बच्चों और खेल प्रेमियों में बहुत उत्साह है। सोसाइटी की बुनियादी सुविधाएं और वादे पूरे करने से पहले ही बिल्डर ने सोसाइटी से किनारा कर लिया। ऐसे में अपने स्तर पर फंड व संसाधनों का प्रबंधन कर खेल मैदानों का निर्माण कराया जा रहा है।
सोसाइटी में क्लब व कम्युनिटी स्पेस भी नहीं :
एओए सदस्य कविता गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी की स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से यह नया प्रयास किया गया है। दरअसल, सोसाइटी में निर्माण कार्य अभी अधूरा है ऐसे में निवासियों को बहुत मुश्किल होती है। क्लब हाउस, कम्युनिटी स्पेस की कमी है और एक स्वीमिंग पूल भी बनाया जाना है। कविता ने बताया कि सोसाइटी में 2010 के पहले से लोगों ने रहना शुरू कर दिया था। वर्तमान में तीन हजार फ्लैट में परिवार रहते हैं।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रैक्टिस एरिया: यह टावर 11 के पास बना है। इसकी पिच खराब हो गई थी और बरसात में पानी भर जाता था। ऐसे में पिच का रेनोवेशन करवाया गया है। क्रिकेट बॉक्स एरिया में इस लेवल तक कंक्रीट करने का काम किया गया है कि बैट्समैन और बॉलर दोनों को बेहतर प्रैक्टिस करने में मदद मिले। अब छोटे बच्चों को खेलने की जगह तैयार करने पर विचार किया जा रहा है।
मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड:- टावर नंबर 26 और 27 के पीछे और क्लब हाउस से सटे खुले एरिया की सफाई करके यहां पर मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड तैयार किया गया है। परमानेंट सुविधाएं मिलने तक कई स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के लिए यह एक अस्थायी स्पोर्ट्स ग्राउंड के तौर पर रहेगा। यह ग्राउंड शांति समारोहों के लिए भी उपलब्ध रहेगा।
सोसाइटी निवासियों और बच्चों के लिए नए प्रयास किए गए हैं। इस कार्य में आरपी कार्यालय से भी सहयोग मिला है। इन ग्राउंड को जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल भी किया जा सकता है। -अमित त्यागी, एओए अध्यक्ष
सोसाइटी का निर्माण अभी अधूरा है लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य और स्पोर्ट्स के लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं। -कृष्णा झा, स्पोर्ट्स कमेटी लीड
जब तक परमानेंट सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं तब तक बच्चों के लिए यह सुविधाएं तैयार की गई हैं, ताकि बच्चे मोबाइल फोन से दूर रहकर खेलकूद में भी समय बिताएं। -आशीष पोद्दार, स्पोर्ट्स कमेटी लीड